Aaj Ka Rashifal, 10 Feb 2026: आज मंगलवार का दिन है इन 4 राशिवालों के लिए खास, नौकरी में होगी तरक्की! पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: आज 10 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन है. नौकरी, व्यापार और लव लाइफ के लिहाज से किस राशि के लोगों के लिए है आज का दिन शुभ और कौन सी राशिवालों को रहना है आज संभलकर.. आप भी जानना चाहते हैं आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), तो जरूर पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन अंत में आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज किसी अनुभवी व्यक्ति की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी. जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं. कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए. आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रुकावटें आ सकती हैं.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा. आज आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी, आप कुछ लोगों के साथ उन बातों को शेयर भी कर सकते हैं. माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा,साथ ही उनका सहयोग मिलने से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा. आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. आज आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होने की संभावना है. ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि - वालों आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे. ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा. परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा. आज आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा. आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे,उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी. स्टूडेंट्स के लिए आज पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे. घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने की सोचेंगे. किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे. रिश्ते बेहतर होंगे. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. आप कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं.अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे. आज आपको किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा. दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. आय के नए स्रोत सामने आयेंगे. ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा. आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा .वो आपसे अपने मन की कोई बात भी कह सकते हैं. आप दोनों के बीच एक-दूसरे के प्रति मान-सम्मान बना रहेगा. इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा. साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केंद्रित रहेगा. माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है दिन बहुत अच्छा बितेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि – वालों आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे. कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी. अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएँगे. बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे. आपका दिन शानदार रहेगा.
तुला राशि (Libra)
वृश्चिक राशि – वालों आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा. अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है. आपको सफलता जरूर मिलेगी. आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं. आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे. सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे. तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है. आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए. वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे. स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा. खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए. लेकिन आज आप अपनी शादी में आ रही रुकावटों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. लेकिन चिंता ना करें, सब जल्द ही ठीक हो जाएगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि – वालों आज आपका दिन समान्य रहेगा. आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है. आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए. इससे आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी. पिता की मदद से आपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा. करोबारीयों को बड़ा मुनाफो होगा. अंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसका खास ख्याल रखें. बच्चों को आज उनका मन पसंद खाना खाने को मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा . घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं. आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे . धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे. जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा .आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे. व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं. दोस्तों के साथ अच्छा टाईम बीतेगा. कारोबार में तरक्की होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि – वालों आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. करियर में आपको सफलता मिलेगी. आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे. वहाँ आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग आपसे बात करना अवॉयड करेंगे. आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे. आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की ज़रूरत है. इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. धन में बढ़ोतरी होगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.