Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal, 11 Feb 2026: मेष, तुला या मीन, जानें किन राशियों के लिए है दिन खास? कौन सी राशिवालों को रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 11 Feb 2026: मेष, तुला या मीन, जानें किन राशियों के लिए है दिन खास? कौन सी राशिवालों को रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: आज 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन है. मेष, तुला या मीन आज किसा राशि के लोगों को मिलेगी सफलता और कौन से राशि के लोगों को रहना होगा आज के दिन सावधान अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं , तो जरूर पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 10, 2026 | 5:14 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - वालों आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. अपने सहपाठियों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएँगे. आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए. लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा. आज पड़ोस में किसी से आपकी अनबन होने की संभावना है, आपको वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए . गुरु के सहयोग से आपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा. बच्चे माता पिता की आज्ञा का पालन करेंगे. सेहत के लिहाज से आप अच्छे रहेंगे.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे. शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है, आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. ऑफिस में सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे . सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बीत सकता है. आज कुछ खास लोगों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं , किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा हो सकती है. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी. साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी. आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे. आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे. ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा. कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे, जीवन में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा.

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि- वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा. साथ ही शाम तक घर में खुशी का माहौल भी बनेगा. आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा. लवमेट के लिए आज का दिन मिठास भरा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है. आज जीवनसाथी से थोड़ी अन बन सकती है. जिससे आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे. आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा. आप सेहतमंद बने रहेंगे. नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी. आप में आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा. शादी में आ रही सारी रूकावटे खत्म होंगी.

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, इसमें सफल भी हो सकते हैं. कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा हो सकता है. आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी. महिलाओं के घर के कामों से थोड़ी थकावट हो सकती है ,लेकिन शाम तक आप रिलैक्स रहेंगे. बच्चे आपको कोई खुशखबरी सुना सकते हैं. नोकरी कर रहे लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी. करोबार को बड़ाने में पा का सहयोग प्राप्त होगा.

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि –वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. सभी कामों में आपको सफलता हासिल हो सकती है. आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आज आपकी किसी बचपन के मित्र से बात हो सकती है. जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं. कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए. इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा. साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केंद्रित रहेगा. माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा. जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे थोडा इंतेजार करने की अवयशकता है. आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी. पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. धार्मिक कार्यो में मन लागाने से अच्छा महसूस होगा. करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा. आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए. आपके कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं. आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे. इससे आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे. रूका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा. समाजिक कार्यो में सहयोग दे, सम्मान बढ़ेगा.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे . आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड अपने आप ठीक हो जाएगा. आज कुछ लोगों की नज़र आप पर हो सकती है. कोई पुरानी बातें याद करके आप थोड़े भावुक हो सकते हैं. आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है. आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है. आपकी परेशानियों का समाधान निकल सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो सकता है. करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है. आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा. धन में बढ़ोतरी होगी.

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आप खुश होंगे. ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे. अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा. आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा. लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे इस राशी वाले छात्रो को आज पढांई पर जयादा धयान देने की जरूरत है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News