Aaj Ka Rashifal, 11 January 2026: चमकेगा भाग्य, होगा बड़ा धन लाभ, इन राशि के लोगों के लिए है दिन अच्छा! पढ़ें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: आज 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी, जो सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी. वही आज चित्रा नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग रहेगा. आज का दिन व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा? कोई बड़ी सफलता मिलेगी या निही? कोई बड़ा धन लाभ होने के लाभ है या नहीं? आपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें यहां यहां (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे. बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें. साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें. इस राशि के जो लोग नौकरी करते है आज वो एक ऐसे काम की तरफ आकर्षित हो सकते है. जिसका फायदा आपको बाद में मिलेगा. साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा. शाम में जीवनसाथि के साथ पार्क में वॉक पर जा सकते है. साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें.
वृष राशिफल
वृष राशि - वालों आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है. इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रूकावटें आज दूर हो जाऐंगी. साथ ही पहले से बनायी हुई योजनायें आज पूरी हो जाऐंगी. इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है. आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है. आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते है जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा. हो सकता है कि किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने की योजना बना सकते है.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि - वालों आज आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है. साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें. इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जूड़े लोगो के लाईफ में आने वाली रुकावटें सहजता से हल होंगी. साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी.
कर्क राशिफल
कर्क राशि - वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती हैं. आज आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी. इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा. किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें. वरना नुकसान का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा. लवमेट आज अपने पार्टनर को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते है, जिससे आपके साथी को खुशी मिलेगी.
सिंह राशिफल
सिंह राशि - वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा. आज आप जिन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास लंबे समय से कर रहे है, उन्हें आज पूरा कर पाएंगे. अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करन से कोई नहीं रोक सकता है. इस राशि के जो लोग जौहरी का बिजनेस करते है आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है. साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी. जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा. बच्चो का समय आज दादा के साथ बितेगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि - वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा. आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी. इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है. आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे. आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है. इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का एक बढ़िया ऑफर आ सकता है. जिससे घर का माहौल खुशनुमा होगा. साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा. उनके साथ कुछ मज़ाकिया और मजेदार पल बिताएंगे.
तुला राशिफल
तुला राशि - वालों आज तकदीर आपके साथ रहेगी. आज आप अपने बात करने के तरीको के द्वारा लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे. साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोल सकते है. इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवेल का बिजनेस करते है उनका दिन आज समान्य बितेगा. आज आपको अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है. व्यायाम आपको सकारात्मक बनाये रखने में आपकी मदद कर सकता हैं.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा. अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है.
धनु राशिफल
धनु राशि - वालों आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा. आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है . जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते है. जहां आपकी मुलाकात पूराने दोस्त से होगी. जिससे आपकी पूरानी यादे ताजा होंगी.
मकर राशिफल
मकर राशि - वालों आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है. आज कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरुरत है.जिससे आपके काम जल्द होंगे और आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी. इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है आज किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है. जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी. साथ ही आज सामाजिक कार्यक्रमों पर जाकर पुराने मित्रों के साथ जुड़ना संभावित है.
कुंभ राशिफल
कुम्भ राशि - वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरुप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकता है. हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाए. इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है. अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा. आज अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. अच्छी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है.
मीन राशिफल
मीन राशि - वालों आज आपके मन मे नए- नए विचार उत्पन्न होंगे. आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे. साथ ही आपकी सराहना करेंगे. यदि आप कुछ और नया करने के लिए सोच रहे हैं, तो नया कौशल और तकनीक सिखने का प्रयास करें. जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा. आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. लवमेट आज साथ में लंच कर सकते है. जिससे आपके रिश्तों में आ रही दूरियां नजदिकूयों में बदल जाऐगी.
Slide 13
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.