Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मेष से मीन तक, कौन सी राशि को मिलेगी करियर में सफलता? पढ़ें अपना आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: आज 11 मार्च मंगलवार है. कौन सी राशि के लोगों को मिलेगी आप करियर व्यापार में सफलता और किस राशि के लोगों को रहना है आज सावधान… आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि वालों आज आप अपने ऑफिस के कामों की उलझनों में फँसे रह सकते हैं. कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए. संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है, आपको अपने गुस्से पर भी काबू बनाए रखने की जरूरत है. इसके अलावा आज कोई छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं,जिससे आपको कोई गलतफहमी होगी. इसलिए आज आपको किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे. आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - वालों आज का दिन शुभ है. साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा, समाज में आपका रूतबा बढ़ा रहेगा. आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे. आपके सभी रूके हुए पूराने काम आज पूरें होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी. किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बहुत बढ़िया है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा. भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी. धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी . ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा. दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे. अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे. कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा. आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज आपको जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था. किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी. आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. माता-पिता अपने बच्चों को नई ड्रेस गिफ्ट में देंगे. अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नज़र आएंगे. शाम को आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएँगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी. परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा, रिश्ते बेहतर होंगे . कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी. अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे. आपको अचानक धन लाभ होगा. आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे . जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा. आपके मन में सकारात्मकता रहेगी . इससे आपको फायदा होगा. आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज कोई काम अटक सकता है. जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड ठीक हो जाएगा. संतान की तरक्की से आप खुश होंगे. आपके साथ सब अच्छा होगा. आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेगा. शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनाएँगे. आज आपको कोई शुभखबरी सुनने को मिल सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है. किस्मत का साथ आपको मिलता रहेगा. आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं, उनके साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी. आपको जीवन में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जिमेदारियों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे. आज आपका कोइ जरूरी काम किसी दोस्तों कि मदद से जल्दी पूरा हो जायेगा. शाम को आप दूस्तो के साथ पार्टी करने बहार भी जा सकते है. आपका आर्थिक पक्ष पहले से बहुत मजबूत रहेगा .
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आपको अपनी माता से कोई उपहार मिलेगा जिससे पाकर आप बहुत खुश हो जायेंगें. महिलाएं आज अपने घरेलू कामों को जल्द निपटा लेंगी. आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएँगे. सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे. आज आपका कोई जरूरी काम भी पूरा हो जायेगा. कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा. शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा. इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी ,साथ ही मान सम्मान भी बढेगा. परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों, आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा. आगर आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो आपको फायदा जरूर होगा. ऑफिस के काम आसानी से पूरा हो जायेगे. लेकिन आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है, साथ ही आपके सामने काम ज्यादा और लाभ कम, जेसी समस्या भी उत्पन्न हों सकती है. आज आपको अपनी आंखों का भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है, इससे संबंधित परेशानी आ सकती है.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि – वालों आज आपकी रूझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ ज्यादा बढ़ेगी. आगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई है तो वह बात आज आपने जीवनसाथी साथ जरूर शेयर करें, आपको राहत महसूस होगी. सेहत के प्रति आज आपको थोड़ी सावधान रहने की जरूरत है , बाहर की तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए . भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका होगी. कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेंगे, आप इसमें सफल भी होंगे. शाम का समय अपने खास दोस्तों के साथ बिताने से पुरानी मिसअंडरस्टैंडिंग खत्म हो जाएगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे. आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके ऑफिस के सहयोगी आपसे कुछ सलाह लेंगे. आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे बच्चे बहुत खुश होंगे. आज आपको रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा करते समय अपने फॉन का खास ध्यान रखें. लम्बें समय से रुके हुए काम आज पूरें हों जायेंगे. किसी जरूरी कामकाज को भी निपटाने में आप सफल होंगे. करोबार को आगे बढाने में बड़े भाई का सहयोग आपको मिलेगा, इससे आपके पारिवारिक रिश्ते भी बेहतर होंगे.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज किस्मत का साथ आपको मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी. माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी काम बन जायेंगें. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. छोटे उद्योग वाले लोगो को बड़ा मुनाफा होगा. ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा. आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा , इससे आपका मन खुश हो जायेगा. शाम को तिसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा. कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे. कई योजनाएँ भी आज समय से पूरे हो जायेंगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.