Kal ka Rashifal 12 April 2026: बिजनेस पार्टनर देगा धोखा या फिर लगेगा जैकपॉट? किसकी चमकेगी किस्मत
Kal ka Rashifal 12 April 2026 वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (12 अप्रैल 2026) को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है. इस दिन वैशाख माह की कालाष्टमी मनाई जाएगी, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. अशुभ समय भी नोट करें, क्योंकि राहुकाल सुबह 10:47 से 12:22 बजे तक रहेगा. बिजनेस, पढ़ाई, सेहत, कारोबार-व्यापार को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? जानने के लिए पढ़िये मेष से मीन (मेष-Aries, वृषभ-Taurus, मिथुन-Gemini, कर्क-Cancer, सिंह-Leo, कन्या-Virgo, तुला-Libra, वृश्चिक-Scorpio, धनु-Sagittarius, मकर- Capricorn, कुंभ-Aquarius और मीन-Pisces) तक राशि के जातकों का हाल.
मेष दैनिक राशिफल
विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे, इसलिए व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर रविवारका दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है.परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है.
वृषभ दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. रविवार का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे. किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी.
मिथुन दैनिक राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. छुट्टी के दिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको मिल सकता है.
कर्क दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे. किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको मिल सकता है. समाजसेवा में होने के चलते परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त हो सकता है.
सिंह दैनिक राशिफल
पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है. रविवार के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं, आपके किसी विशेष काम में रुकावट आ सकती है. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है.
कन्या दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ेगी और आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी. कुछ मुद्दों को लेकर रविवार को परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी. रविवार के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं, किन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है.
तुला दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. रविवार के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं. किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. किसी कार्य विशेष के लिए रविवार आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा मिल सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें. रविवार को किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें वरना आपको नुकसान हो सकता है. परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे और पार्टनर से विवाद हो सकता है. रविवार के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे.
धनु दैनिक राशिफल
वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें. रविवार के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी. कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा. आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे.
मकर दैनिक राशिफल
रविवार को कोई नया वाहन या फिर अन्य कोई खरीदारी न करें और न ही कोई नया कार्य शुरू करें.
वैसे तो दिन आपका सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे. ध्यान दें कि व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है. परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें.
कुंभ दैनिक राशिफल
रविवार का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. रविवार को आपके करीब-करीब सारे सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे.आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं. किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, सभी आपका सम्मान करेंगे.
मीन दैनिक राशिफल
रविवार को व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है. परिवार में पार्टनर का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. वाद-विवाद से दूर रहें. कुल मिलाकर रविवार का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा. इसके चलते स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा.