Aaj Ka Rashifal, 12 Feb 2026: रोमांस में बीतेगा आज इन 3 राशि के लोगों का दिन, लव पार्टनर से मिलेगा तोहफा! पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: आज 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन है. आज का दिन इन 3 राशि के लोगों के लिए है बेहद खास , मिल सकती है नौकरी में बड़ी सफलता, प्रमोशन के भी हैं चांस , इसके अलावा 2 राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं , तो जरूर पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि- वालों आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है. कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया सिखने की कोशिश करेंगें जो आपको भविष्य में बहुत काम आयेगा. ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जायेगा. बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें. आज अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे. आज कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें. जीवन में लाभ के अवसर जरूर प्राप्त होंगे.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि- वालों आज का दिन सुनहरा रहने वाला है. आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अगर आपके दोस्त परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है. जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा. इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जाएगी, लेकिन आज पैसों की थोड़ी समस्या हो सकती है. इसलिए आपको अपने फिजूलखर्चों पर कंट्रोल करना होगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि- वालों आज का दिन भी अच्छा रहेगा. कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा. आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जाएंगी. इस राशि के जो मैरिज हॉल के मालिक हैं आज उन्हें कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है. किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान ज़रूर मिलेगा. आज धनलाभ के कुछ नए मौके भी मिलेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद हमाशे आपके साथ बना रहेगा इससे आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि- वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें. वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है. आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी. तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम रूक सकता है. आज आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है. आज उधार के लेन-देन से बचें. विरोधी पक्ष आज आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आज आपको इन लोगों से दूर रखेगी. लम्बें समय से चली आ रही आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. आज रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बनेगी. अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर सकेंगे. अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. काम के प्रति अपनी एकाग्रता डिस्ट्रैक्ट होने न दें. कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी और आपका दिन बेहतर रहेगा. रोजाना व्याम करने से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि- वालों आज का दिन खुशियां लेकर आया है. अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है. अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें. सफलता जरुर मिलेगी. आज ऐसे मामलों से बचें जिनमें आपका कोई लेना-देना नहीं है. इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है. सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि- वालों आज सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें. आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं. अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आज फीजूल खर्च करने से बचें. आर्थिक कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूक सकता है. इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. महिलाऔ का दिन राहतपुर्ण रहेगा. परिवार के सारे लोग घर के कामो में एक दुसरे की मदद करेंगें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि- वालों आज का दिन खास रहने वाला है. आज परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है. आपकी खुशमीज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी. आज खुद के परफॉरमेंस बॉस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहेगी. इस राशि के साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है. कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं. आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है. जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा. चेहरे का खास ख्याल रखें.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है. पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है. आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा. दूसरों की बात गंभीरता से सुनें. कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है. इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है. विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है. जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. सेहत भी अच्छी बनी रहेगी.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि- वालों आज का दिन अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा. नये विचारो पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा. ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा. परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा. इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं आज उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. बाह का खाना से बचें,पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ वालों- वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. आप अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी. आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे . परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा. जमीन-जायदाद का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा. इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है. कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा. बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे, और आपको खुशी भी मिलेगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि- राशि वालों आज का दिन शानदान रहने वाला है. ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आ गया है. कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा. आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए जाएँगे. बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें, इसमें आपको अपने जिवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा. आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी. धन धान्य की वृद्धि होती है. शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.