Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal 12 March 2026: मेष- मिथुन संग इन 2 राशियों को होगा व्यापार में बड़ा धन लाभ! पढ़ें आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 12 March 2026: मेष- मिथुन संग इन 2 राशियों को होगा व्यापार में बड़ा धन लाभ! पढ़ें आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 12 March 2026 | Tomorrow Horoscope: आज 12 मार्च गुरवार है. ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, आज किस राशि के लोगों को धन लाभ होगा, करियर में सफलता मिलने वाली है और नौकरी के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा. आप भी अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.

Last Updated: March 11, 2026 | 3:18 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - वालों आज किस्मत आपका साथ देगी. ऑफिस मे सारे काम आसानी से पूरे हो जाऐं. छात्र अपने भविष्य के लिए सोच-विचार करके योजना बनाऐंगे. आज ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बितेगा. इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिटिंग कर सकते है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा. आज जीवनसीथ की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश आप कर सकते हैं. मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है. ज्यादा से ज्यादा पानी पियें स्वास्थ अच्छा रहेगा.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आपका दिन आपका उत्साह से भरा रहेगा. किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है. साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी . इस राशि के बेरोजगार बैठे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे है. साथ ही ऑफिस में काम की तारीफ होगी. संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे. आप उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है. कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरे होने के योग बन रहे हैं. आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहोगे,. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन सकती है. आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि से आप परेशान होंगे. इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पूरानी गलती के कारण दांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि - वालों आज मेहनत से किए हुए सारे काम पूरे होंगे. बिजनेस के मामले में थोड़ी-सी सावधानी बरते. आपके पार्टनर आपसे किसी जरुरी दस्तावेज पर साइन करवाने आ सकते है, बेहतर होगा पहले दस्तावेज को अच्छे से पढ़ ले. आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा. इस राशि के जो इलेक्ट्रोनिक का समान खरीदना चाहते है, वो आज खरीद सकते है. लवमेट अपने पार्टनर को नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे. रोजाना सुबह योगा करने से आप खुद को फिट महसूस करेंगे.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि - वालो आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा. पहले की कोई पुरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है. आज अपनी पढ़ाई के मामले में विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है. आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान हो. किसी काम में जितनी कोशिश आप करेंगे, उतनी ही सफलता आपको मिलेगी. आज पिता आपको कोई सिख दे सकते हैं, जो आपके भविष्य में काम आ सकती है.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज का दिन आपका खुशनुमा रहेगा. आज बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी. इस राशि के नवविवाहित के लिए आज रिश्ते आ सकते हैं, हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाए. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको अप-एण्ड-डाउन करने में आसानी होगी. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है. जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता हासिल करेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सारे कामों में सफलता मिलेगी.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों, आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी. आज ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं. साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं. टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपका प्रमोशन हो सकता है. दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्त उठाओगे. मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है. लवमेट अपने पार्टनर को टाइम देंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि - वालों आज आप आपको घरेलू चीजों को खरीदने पर अधिक पैसे खर्च हो सकते है. बेरोजगारो को आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगे. राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें. आप विरोधियों का सामना करेंगें. आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे. इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों, आपकी बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा. आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी. आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं. जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा. घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी. आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें, साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा. पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा. आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि वालों, आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है. आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात जल्दी गुस्सा करने से बचें. आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है. परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता है. कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है. आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल होगी.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि - राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है. आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. आज आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, रिश्तों में मजबूती आएगी. आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है. ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा, लेकिन हिमत ना हारे.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि - वालों आज का दिन सामान्य रहेगा. राजनिति से जुडे लोगो का दिन अच्छा है, आपकी बातो से लोग प्रभावीत होंगे. आज आपकी सोच में सकारात्मकता आएगी. ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी. महिलाए शॉपिंग करते समय थोडा काबू रखें खर्च बढ़ सकता है इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का बढ़ीया है. किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे. इस राशि के विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बीताएंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News