Kal ka Rashifal 13 April 2026: मिलेगी धन-संपत्ति या व्यापार में होगा घाटा, जानें सप्ताह के पहले दिन मेष से मीन तक की राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 13 April 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार को वैशाख कृष्ण पक्ष की वरुथिनी एकादशी व्रत है.इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विधान है. सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार होने के कारण यह राज पंचक के अंतर्गत आता है. सोमवार (13 अप्रैल, 2026) का दिन बहुत खास है. सप्ताह का पहला दिन होने से सभी राशियों की लव लाइफ अधिक खास रहने वाली है. कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ नए काम की शुरुआत कर सकते हैं तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. सेहत संबंधी दिक्कत भी आ सकती है. कारोबार और व्यापार में अधिक लाभ का योग नहीं बन रहा है. बिजनेस, पढ़ाई, सेहत, कारोबार-व्यापार को लेकर कैसा रहेगा सोमवार का दिन? जानने के लिए पढ़िये मेष से मीन (मेष-Aries, वृषभ-Taurus, मिथुन-Gemini, कर्क-Cancer, सिंह-Leo, कन्या-Virgo, तुला-Libra, वृश्चिक-Scorpio, धनु-Sagittarius, मकर- Capricorn, कुंभ-Aquarius और मीन-Pisces) तक राशि के जातकों का हाल.
मेष दैनिक राशिफल
आप सेहत को लेकर सोमवार को कुछ परेशान नजर आएंगे. मौसम के हिसाब से अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें. मेष राशि के जातक सोमवार को किसी काम से बाहर की यात्रा पर जाएं तो अपनी सेहत का ध्यान रखें. दफ्तर में सहयोगी के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं.वाणी पर संयम रखें.
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा है। आज पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज किसी विशेष काम की पूर्ति हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मेहमान आ सकते हैं। पुरानी बातों को भुलाकर जिंदगी की नई शुरुआत करें।
मिथुन दैनिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों दिन बहुत अच्छा है.कारोबार-व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी भी मामले में उतावलापन करना सोमवार को आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. छात्र हैं तो दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. इस दौरान मन खुश रहेगा. परिवार के साथ सोमवार का दिन शानदार रहने वाला है.
कर्क दैनिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करना सोमवार को अच्छा रहेगा. इस लिहाज से सोमवार का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है. परिवार में चल रहे आपसी तनाव खत्म होंगे. प्रॉपर्टी आदि में निवेश का विचार अगर बना रहे हैं, तो दिन अच्छा है. किसी दोस्त से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है.
सिंह दैनिक राशिफल
सोमवार आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है. घर में नया मेहमान आएगा और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे. सोमवार को घर परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतने वाला है. व्यवसाय में कोई नया अवसर सोमवार को आपको प्राप्त होगा.
कन्या दैनिक राशिफल
किसी खास काम के लिए सोमवार का दिन चयन किया जा सकता है. सोमवार का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेगी. व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके काम को बिगाड़ सकते हैं. यात्रा आदि पर आज सावधानी रखें.
तुला दैनिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. सोमवार का दिन किसी नए काम की योजना बन सकती है. घर में माहौल शानदार रहेगा. बच्चों और परिवार के साथ दिन आपका बहुत अच्छा बीतने वाला है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
पारिवारिक विवाद से सोमवार को आप दूर रहें। वाणी पर संयम रखें. सोमवार को आप थोड़ा संभलकर रहें. शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं. किसी पर भी भरोसा करना सोमवार को आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा. किसी से मन की बात ना करें नहीं, तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है.
धनु दैनिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों की घर में काम की प्रशंसा होगी. आप किसी खास काम के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। इसके साथ ही कोई पुरानी दुश्मनी खत्म होगी. सोमवार का दिन आपका अच्छा रहेगा. परिवार और मित्रों के साथ सोमवार का दिन बहुत अच्छा निकलने वाला है. सोचे हुए काम पूरे होंगे.
मकर दैनिक राशिफल
परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में आज आप सफल रहेंगे. सोमवार को कोई खास काम पूरा हो सकता है. प्रॉपर्टी आदि विवाद के कारण आप न्यायालय पक्ष के कार्य में उलझ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें तो सोमवार को बड़ा फायदा होगा.
कुंभ दैनिक राशिफल
वाहन चलाते समय सावधानी रखें. व्यवसाय में सोच-विचार कर बड़ा निवेश करें. किसी विशेष काम के लिए सोमवार को आपको बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.सोमवार का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ी चिंतित रहेंगे. परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
मीन दैनिक राशिफल
मीन राशि के जातक सोमवार को अपना ख्याल रखें. आज आप कोई नया काम शुरू न करें नहीं, तो नुकसान संभव है. परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कल झगड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें.