Kal Ka Rashifal, 13 Feb 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और विश्वास, इन 2 राशिवालों के हाथ लगेगी बड़ी सफलता! पढ़ें आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 13 February 2026: आज 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन है. वैलेंटाइन वीक चल रहा है, ऐसे में इन 3 राशि के लोगों पर जमकर प्यार बरसने वाला है. इसके अलावा नौकरी और व्यापार में ये 4 राशियां आज के दिन बेहद लाभदायक होने वाली है अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं, तो जरूर पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि- वालों आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है. आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं. अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातों में ना पड़ें. अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं. मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे. बिजनेस में तरक्की होगी. आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसे आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं. जीवन में लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि- वालों आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी. जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. घर में खुशी का माहौल बना सकते हैं, साथ ही किसी कार्यक्रम का भी आयोजन कर सकते हैं. दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएँगे. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है. इस राशि के जो छात्र आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो सेलेक्शन मिलना तय है. स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा. आपके कामकाज की गति बढेगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि- वालों आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज आप योजना बनाएँगे और उसे लागू भी करेंगे. आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो आज समय अनुकूल है. आज लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है. थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं. इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है. तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क- राशि आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जाएगी. बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें . बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी. डील क्लियर हो जाएगी. पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है. आज आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोक–झोक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आएँगी
सिंह राशि (Leo)
सिंह- राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगा. ऑफिस में आज सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम बनाकर सखें. आज फीजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें. आज आप किसी चीज़ को लेकर काफी परेशान भी रह सकते हैं, इसलिए अपने जीवनसाथी से बातें शेयर करें. आय के साधन विकसित हो सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या-राशि वालों की आज किस्मत आपके साथ रहेगी. कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा. ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही चल रही परेशानियां भी आज खत्म हो जाएंगी. विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे. धैर्यशीलता में कमी आ सकती है. लेकिन माता का सहयोग मिलेगा. पारीवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है . घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा . मानसिक तनाव दूर होगा.
तुला राशि (Libra)
तुला- राशि वालों आज का दिन शानदार रहने वाला है. परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा. आज आप अपने माता-पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते हैं. आज आप किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है. आपको कोई मित्र आपके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देंगा. परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल जायेगा. आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक -राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है. कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस राशि के छात्र आज शांत होकर विचार करें ,आपको काम पर कॉन्सन्ट्रेट करेनें की जरूरत है. आपको अपने सिनियरस का स्पोर्ट मिलेगा. शाम को दोस्तो के साथ समय बितायेंगें. परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा. बच्चों का समय दादा दादी के साथ बितेगा, आज उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु-वालों का आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासिल हो सकती है. आज आपको लेन-देन के मामलों में दूरी बनाए रखनी चाहिए. सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी लगने की संभावना है. खर्चा भी आज अधिक हो सकता है. वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा. ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुनियर्स का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर- राशि वालों आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है. बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें. आज आप सभी तरह की रिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार रहें . पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. जिसकी वजह से मानसिक असंतोष बढ़ेगा. इसके अलावा आज किसी मित्र के सहयोग से प्रोपर्टी में निवेश कर सकते हैं.आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ - राशि वालों आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आज का दिन अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है. अगर आप घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज करे तो आपको बहुत अच्छा महसूस होगा. आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है . जिसे आप बखूबी निभाएंगे. इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा हैǀ शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंǀ धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
मीन राशि (Pisces)
मीन- राशि वालों आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा. अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है. इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें. उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा. खान-पान का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रहेगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.