Kal Ka Rashifal, 13 March 2026: इन 4 राशियों का दिन रहेगा सौभाग्यशाली, आर्थिक परेशानियां होंगी खत्म! पढ़ें आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 13 March 2026: आज 13 मार्च शुक्रवार है. ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक होने वाला है, नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार करने वाले लोगों को बड़े धन लाभ हो सकता है. आप भी अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष वालों, आज आपका मन आनंदित रहेगा. इस राशि के जो बिज़नेसमैन कपड़े का बिज़नेस करते हैं, आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ देखने को मिल सकता है. आज लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अंत होगा. इस राशी के जो छात्र लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें किसी बड़े संस्थान में दाखिला लेनें का अवसर मिल सकता है. आज आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
वृष राशि (Taurus)
वृष- वालों आज के दिन आप चिंतामुक्त रहेंगे. इस राशि वाले जो लोग जूते का बिज़नेस करते है आज आपके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है. इस राशि के जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा. आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे. इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें सैलरी में बोनस मिल सकता है. आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है. जिनके पास अपना स्वीट हाउस है, उन्हें आज बिज़नेस में तेज़ी देखने को मिलेगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन वालों, आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है . इस राशि वाले बिजनेसमैन को आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. किसी नई डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. आज घर के कार्यों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा . इस राशि के शिक्षकों को आज पदोन्नति भी मिल सकती है. जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा . इस राशी के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है आज का दिन उत्तम है. दोसती के रिश्तों में मिठास आयेगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क- वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है . आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है. इस राशी वाले विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा. युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे. आज बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा. इस राशी के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापर का विस्तार हो सकता है. आज आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. बदलते मौसम का ध्यान रखने की ज़रूरत है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. आज आप अपने सोचे हुए कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे. इस राशी के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है आज बिज़नेस का बिस्तार हो सकता है .बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. महिलाओं के घर के काम समय रहते ही ख़तम हो जाएंगे, जिससे उन्हें राहत मिलेगी. आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है. आज अपनी वाणी पर जहां तक हो सके संयम रखें. किसी के बीच में बोलने से बचना होगा. धन की प्राप्ति होगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या- वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा . इस राशी वाले जो लोग राजनीती में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है. लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा. लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा. पार्टनर के साथ आज कहीं लंच पर जा सकते हैं. इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है आज किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है लाभ होगा. आज ऑफिस में भी आपके कामों की तारीफ होगी. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी.
तुला राशि (Libra)
तुला- वालों का दिन सामान्य रहने वाला है . जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है . अगर लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं. मन को शांति मिलेगी. आज धन से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा. किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें. इस राशि के छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. पढ़ाई में मन भी लगेगा. आपका दिन खुश रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक- वालों आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. इस राशि के जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धिया प्राप्त हो सकती हैं . विवाह योग्य पुरुषों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है. आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है. इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको बॉस से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है. आज बच्चों के साथ शाम को कहीं पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु वालों, आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज हर किसी को साथ लेकर चलने का योग है. इस राशी के जो लोग वकील है आज आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का सहयोग भी आपको मिलेगा. इस राशि के जो लोग जमीन खरीदना चाहते हैं, उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है. आज घर वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं. आज आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर- वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आज जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा. इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है. साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, समाज में उन्हें प्रसिद्धि मिलेगी. आज आपको किसी बड़ी म्यूजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है. इस राशी के जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते है आज का दिन बहुत बढ़िया है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ वालों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है. आज पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी. इस राशी के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं. ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी. इस राशि के जो लोग जमीन के कारोबार से जुड़े हैं उन्हें उम्मीद से अधिक धन लाभ होनें के आसार बन रहे हैं. आज आपको किसी पारिवारिक काम की वजह से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है. यात्रा सुखद रहेगी. लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. जो युवक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है. अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें, सभी दिक्कतें दूर होंगी.
मीन राशि (Aquarius)
मीन- वालों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है इस राशि के जो लोग लेखक हैं आज आपके विचारों का सम्मान होगा. आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी. आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा. आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. इस राशि के जो लोग सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेंगे. आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा. हर काम में आपको पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा. रोजगार प्राप्ति होगी हैं.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.