Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 14 March 2026: मेष से मीन तक कौन सी राशि के लोगों को मिलेगी सफलता! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 14 March 2026: मेष से मीन तक कौन सी राशि के लोगों को मिलेगी सफलता! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 14 March 2026: आज 14 मार्च शनिवार  है. ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, आज का दिन बेहद शुभ है. आज मेष मिथुन सहित 2 ओर राशियों के लोगों को सफलता मिलने वाली है. लेकिन आज इन 3 राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. आप भी अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.

Last Updated: March 13, 2026 | 1:30 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं. आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है. निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा. पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियों आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी. जिससे आप आनन्द महसूस करेंगें. आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा. कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें. बेरोजगारो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों के लिए आज का दिन भाग्य पूरा साथ देगा. आज आपके सारे पुराने काम पूरे हो सकते है. आज आपके मन में किसी काम को लेकर थोड़ी-सी परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही परेशानी दूर हो जाएगी. आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं. सामाजिक कार्यों से आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है. आज आपको शादी का प्रपोजल भी आ सकता है. परिवारिक संबंध खुशनुमा बना रहेगा. परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों के लिए आज का दिन महत्तवपूर्ण रहने वाला है . आज आपके नए-नए दोस्त बन सकते हैं. आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं. आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार के लिए आज आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील कर सकते हैं. अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है. दोस्तों के साथ पार्टी में जायेंगें ,पार्टी बहुत ही इंज्वायफूल रहेगी.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि - वालों के लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ घर पर ही छुटी सी पार्टी रखेंगें जिससे रिश्तेदारों का आना - जाना घर में लगा रहेगा. राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें . जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे. आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे. पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपकी कला की तारीफ हो सकती है . इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि - वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में रहेगा. किसी धार्मिक जगह पर घूमने भी जा सकते है . आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. परिवीर वालों के साथ विदेश का प्लान बन सकता है. घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है. आज- आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है. आज आपको अपने पिता से सरप्राइज मिल सकता है. भाईयों के साथ रात का डिनर करने जा सकते है.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा. आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी . जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा. घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी. आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है. जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि - वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा . आज बाहर का मौसम अच्छा होने के कारण आपका पूरा समय बाहर ही बितेगा. आज आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है. पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है. आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल होगी. प्राईवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि - वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. दोस्तों के साथ बाहर लॉग ड्राइव पर जा सकते हो. जहॉ पार्टी भी हो सकती है. आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है. अगर आप नई जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं. इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा. ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि - वालों आज लेखा शास्त्र के व्यक्ति नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे. आप अपने रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग में आकर्षक बनाएगा. आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं. लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने क लिए धन अर्जित कर सकते हैं. आज यात्रा आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे. आज मेडिटेशन करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी . जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि - वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है. आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है. बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी से गुस्सा करने से बचें. आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है. सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं. लवमेट के साथ आज कहीं साथ डीनर करने का प्लान बन सकता है, यह प्लान आपके रिश्ते को मजबुत करने में सहायक रहेगा.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आज नए दोस्त बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाये. पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है. आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है. आज किसी अन्य पर भरोसा न करें. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें, साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा. आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि वालों, आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा. माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगें. आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी. आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा. व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा. इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं. कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है. किसी नए कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News