Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 15 March 2026: 4 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी नई नौकरी! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 15 March 2026: 4 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगी नई नौकरी! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज 15 मार्च रविवार है. ग्रह-नक्षत्र के अनुसार, आज कुछ राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ होने वाला है. लेकिन कई राशियों को आज सावधान रहने की भी जरूरत है. आप भी अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.

Last Updated: March 14, 2026 | 3:10 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. बिजनेस के सिलसिले में आप नए लोगों से मिलेंगे. राजनीतिक से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं. आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज़ दे सकते हैं जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे. लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताएँगे.

वृष राशि (Taurus) Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा . बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी-सी पार्टी हो सकती है . परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. अचानक से आज आपके घर पर पुराने रिश्तेदार आ सकते है .सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा. ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है. आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसंद करेंगे. लवमेट वालों के रिश्तों में आज दरार पड़ सकती है, लेकिन जल्दी ही सब नोर्मल हो जाएगा.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि – वालों आज का दिन आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा. आज आप किसी एन.जी.ओ को पूरा सपोर्ट करोगे. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है. आज लवमेट के साथ बाहर के मौसम का लुफ्त उठाओगे. परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है. आज आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है. जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि – वालों के लिए आज आपके मन में नए – नए विचार आ सकते है. आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे. पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉग ट्रीप का प्लान आज कैंसल हो सकता है. जिससे आप थोड़े परेशान हो जाएंगे. संगीत में रुझान वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर मिल सकता है. दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी. दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा. कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपके कला की तारीफ भी हो सकती है. दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है. सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर हो सकता है. आपका मानसिक तनाव कम होगा

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा| बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा. आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है. आप वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है. जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा. घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी. आज किसी अन्य पर भरोसा न करें. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें, साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा ृ. पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा. आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. इस राशि के आर्किटेक्ट के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा , कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. अगर कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए. आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी. परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा. आज आपकी उलझने कम हो सकती हैं. मन को शांति मिलेगी.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा . आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है . आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं. आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं. जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे. आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा. कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे . स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों के लिए आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा. आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है. जिससे आपके व्यापार को दो गुना फायदा हो सकता है. लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है. दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा. आज आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. जिससे आपका मन खुशनुमा रहेगा. लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में छोटी – सी पार्टी हो सकती है. पूरा समय परिवार वालों के साथ ही बितेगा.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि – वालों अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आपको परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा. आज कोई रिशतेदार आपसे मिलने आ सकता है. जीवनसाथी से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा. इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा. उनकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी. नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि – वालों आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा. आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं. आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे. इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा. शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे. आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी. आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि – वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम है. आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है. लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आ सकते है. आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे . आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है. जिसके साथ आप बाहर घुमने जा सकते है. व्यापारियों को आज का दिन सामान्य रहेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News