Aaj Ka Rashifal, 16 Feb 2026: मेष, मिथुन, कर्क और कुंभ किस राशि के लोगों को आज मिलेगी सफलता, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026 सोमवार, मेष, मिथुन, कर्क और कुंभ किस राशि के लोगों को आज मिलने वाली है सफलता. लव लाइफ, व्यापार और नौकरी के लिहाज से आज किस राशि का दिन रहेगा अच्छा..आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल Today Aries Horoscope
मेष राशि – आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा. आज आप किसी कार्य को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा. अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगी. इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं. परिवारवाले आपकी बातें समझने की कोशिश करेंगे. जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं , उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन आपको जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में आपसी कलेश दूर होंगे.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा. जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं , आज पूरे होने वाली हैं ǀ जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे,वे आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ शेयर करें. आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें. इस राशि के बच्चों के लिए आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि - वालों आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे. किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा. आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियाँ निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे. इस राशि के गायको के लिए आज का दिन अच्छा होगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. जिससे आपको अच्छा महसूस होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. बच्चे अपने पापा को कोई चित्र बनाकर प्रस्तुत करेंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका मान सम्मान बढेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज का दिन अच्छा रहने वाला है. ऑफिस का काम आज जल्द पूर कर लेंगें. शाम को कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है , जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा. दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा. आज आपकी उलझनें कम हो सकती हैं. आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी. आज आप अपने कार्य को जल्द ही पूरा कर लेंगे. साथ ही आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है. आप अपने परिवार के साथ समय बितायेंगे| सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. शाम के समय घर पर बच्चों के साथ गेम्स खेलने में समय बितेगा. बच्चो को ऑनलाइन भी कुछ सिखाने की योजना बना सकते हैं
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज तकदीर आपके साथ रहेगी . जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज भाई या बहन की मदद से पूरा हो जाएगा. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें, साथ ही दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें . आज किसी पूराने जमीन को बेचने की राय बडें बुजुर्ग से ले सकते है इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है . काम से रिलेटेड किसी कलिग से लंबी बात हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा. लवमेट आज किसी पुरानी बात को याद करके खुश हो सकता है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज आप अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. शाम को आप अपने परिवार के साथ समय बिताएँगे. अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है. इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी. करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं. कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें. आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिका राशि – वालों आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा. आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी. आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे. लेकिन वे सिर्फ वित्त के मामले में लाभकारी साबित होंगेǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी. लेकिन आपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी. आज लवमेट के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता हैं, इसके लिए साथ में बेठकर डिनर करें रिश्तों में नजदीकियां आएंगी.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपको अपनी मनपसंद की कंपनी से कॉल आ सकता है, जिसके इंटरव्यू की तैयारी आप काफी समय से कर रहे हैं. इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. छात्रों का करियर से एक नए रूप में शोभित होगा. आज आप जमीन खरीदने के बारे में सोच सकते है. जो लोग रिलेशनसिप में हैं वह एक दुसरे से बात कर के अच्छा समय बितायेंगे. करोबार में आ रही परेशानियों का निवारण होगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताओगे. बच्चे आज अपने माता-पिता से कोई सलाह लेंगे. जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद निपट जायेंगे. इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है. बस वेयर्थ के खर्चों पर कंट्रोल रखें. इस राशि के आर्किटेक्चर वालों के लिए आज का दिन समान्य और राहतपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें, तला-भूना ना खायें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. सब अच्छा होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि - आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा. घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. आज स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है. निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा. पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी. जिससे आप आनंद महसूस करेंगे. आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा. आप अपनी समझदारी से कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें. पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि – वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा. आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा. परिवार में चल रही आपकी निजी समस्याएं जल्द दूर हो जायेगी. अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है. आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे. बच्चे शाम को मां से कुछ अच्छा खाने की जिद कर सकते है, बेहतर होगा घर पर ही कुछ अच्छा बना के खिलायें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.