Kal Ka Rashifal, 16 January 2026: व्यापार में होगा बढ़ा मुनाफा, ढूंढ रहे हैं नौकरी, तो जल्द मिलेगी खुशखबरी! पढ़ें मेष से मीन तक कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal, 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन है. आज ग्रह नक्षत्र काफी अच्छी स्थिति में हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की कृष्ण पक्ष के द्वादशी तिथि है, जो रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. वही आज मूल नक्षत्र के साथ ध्रुव योग रहेगा. ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, कोई बड़ी खूशखबरी आपको मिलेगी या फिर रहना होगा आज आपको कुछ चीजों में सावधान, अपना आज का राशिफल जानने के लिए पढ़े यहां मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं. परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है. स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा. कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है. आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं. धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए. माता का स्वास्थ बेहतर होगा.
वृष राशिफल
वृष राशि - वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा. थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है. आप जीवनसाथी के साथ ही घर पर डिनर करने का प्लान बना सकते हैं इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. बच्चे दोस्तों के साथ खेलने में ज्यादा समय बिता सकते है. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होगी. नोकरीपेशा लोगो को करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा. आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि - वालों आज परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे. आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी. आपके काम में नयापन आयेगा. जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा , उनसे आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं. परिवार में सभी एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे . बेरोजगारो को रोजगारो के अवसर प्राप्त होंगे.
कर्क राशिफल
कर्क राशि - वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में रूका हुआ पैसा आपको मिल सकता है . आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिलेगी. साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे. जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा. आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है. आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. आज परिवारिक समस्याओ का समाधान मिलेगा
सिंह राशिफल
सिंह राशि - वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपको आनंद की अनुभूति होगी. आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है ,आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं. माताए बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे. आज कामकाज के सिलसिले में थोडा बिजी रह सकते है. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे. परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे , साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी. समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है. ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है. किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे हो सकते हैं. आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है. कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है. दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे.
तुला राशिफल
तुला राशि – वालों आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं. आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा. बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा. दाम्पत्य संबंधों में ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है. आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं. आज का दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा. आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है. नयें शुरु कियें हुए कामो में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि – वालों आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी. आप अपने दाम्पत्य जीवन को आपसी समझ से और भी बेहतर बनायेंगे. आज सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी. आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी. आज खुद को सही साबित करने में सफल रहेंग. किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा. स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.
धनु राशिफल
धनु राशि – वालों आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है. जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है. अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ मय बितायेंगें साथ ही कही घुमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए.
मकर राशिफल
मकर राशि – वालों आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए. धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे. नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है. आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए. आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है. दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे. आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है. कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतर होगा.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि – वालों आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी. ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है. कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है इसलिए आज अपने आप पर थोडा काबू बनाये रखें.
मीन राशिफल
मीन राशि – वालों आज बचपन के किसी दोस्त का आपको फोन आ सकता है. बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी. आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे. बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं . संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है. आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी . आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं. आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही धन में भी बढ़ोतरी होगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.