Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal, 17 Feb 2026: मेष से मीन तक किस राशि का चमकेगा आज भाग्य, पढ़ें यहां अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 Feb 2026: मेष से मीन तक किस राशि का चमकेगा आज भाग्य, पढ़ें यहां अपना दैनिक राशिफल

Aa Ka Rashifal 17 February 2026: आज 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार, कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है और किस राशि के लोगों को आज सावधान रहना है, करियर व्यापार , लव लाइफ और सेहत के लिहाज से जानना चाहते हैं अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), तो जरूर पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 16, 2026 | 4:05 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - वालों आज सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी. लम्बे समय से रूके हुए काम पूरें होगें. आज किसी से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है, इसलिए आज अपनी वाणी पर संयम रखें. आपको सोच-समझकर ही अपनी बात को किसी के सामने रखना चाहिए. आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आपको अचानक किसी रिश्तेदार के घर जाना पढेगा. माता-पिता के सहयोग से आपका कोई काम आसानी से पूरा हो जाएगा. घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि – वालों आज आपको जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे. आज आपको बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है. कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल जाएगा. एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है . पहले की गई किसी परीक्षा का आपको बेहतर परिणाम हासिल होगा. परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा. दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा. किसी विशेष काम में दोस्तों से मदद मिलेगी. आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है. ऑफिस में आज कोई जूनियर आपसे मदद मांगेगा. आप उनकी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे. किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं. आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी, किसी काम में उनका सहयोग भी प्राप्त होगा. कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. आज स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे. घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा.

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि - वालों आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई नया आईडिया आयेगा, लेकिन काम की अधिकता होने के कारण आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है. ऑफिस में आज काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए. आपसे कुछ गलतियाँ होने की संभावना हो सकती हैं. प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है. पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से भी आप राहत महसूस करेंगे.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि – वालों आज अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है. आपको काफी फायदा होगा. काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी. सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे. मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा. आज घर का वातावरण आपको और भी आनंदित बनाए रखेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी. समाज में मान-समान बढ़ेगा

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे. ऑफिस में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जाएगा. आप कुछ कामों के प्रति चिंता मुक्त रहेंगे. बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप अच्छे से पूरा कर लेंगे. विवाहितो को अपने रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है. आज संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मन खुश रहेगा. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. सेहत अच्छी रहेगा.

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद भी मिलेगी. आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी . जॉब कर रही महिला का काम समय से पूरा होगा. जिससे वे अपने लिए समय निकालेंगी. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. आप परिवार वालों के साथ मंदिर में भगवान का दर्शन करने जायेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी, साथ ही उनके साथ आप कहीं बहार घुमने जायेंगें. दोस्तों से किसी विषय पर लंबी बात होगी.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. धन लाभ के नयें स्त्रोत मिलेंगे. आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी. मीडिया से जुड़े विध्यार्थियों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, किसी नये विष्य पर आपको काम करने का मोका मिलेगा. आपने साथी पर भरोसा बनाए रखें, दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा. आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएँगे. आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे मिलकर पूरानी यादे ताजा करेंगें. सेहत के मामले में आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों आज आप किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं. जिससे आपका कोई जरुरी काम रूकने की संभावना है. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा . माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे. आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा. लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला है। आपको पढ़ाई में सीनियर्स का स्पोर्ट मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि – वालों आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे. बिजनेस को बढ़ाने में आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लानिंग करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसें खर्च करने से आपको अभी बचना चाहिए. इस राशि के छात्र अपने मित्रों से पढाई के विषय में मदद ले सकते है. शाम को आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस करेंगे. बड़े-बुजुर्गों को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि – वालों आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा. लोगों के बीच आपके व्यवहार की तारीफ होगी. मेहनत के बल पर आप सफल होगे. आज आप किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में किसी करिबी से सोच-विचार करेंगे. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए. इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा. शाम को परिवार वालों के साथ समय बितेगा , जिससे इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. माता-पिता के आशीर्वाद से सब ठिक होगा

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Pisces) Today Pisces Horoscope

मीन राशि – वालों आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी. कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. सीनियर्स के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा. व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. करोबार में बरकत होगी. आपके दम्पत्ति जीवन में मजबूती आएँगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News