Aaj Ka Rashifal, 18 Feb 2026: मिथुन, सिंह और कन्या के लिए दिन है खास, इन 2 राशिवालों को रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: आज 18 फरवरी 2026 बुधवार का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज कौन सी राशि को होगा बड़ा धन लाभ , मिलेगी कोई खुशखबरी और आज किसी राशि के लोगों को रहना है व्यापार और नौकरी में सावधान.. आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज आपके काम की गति धीमी हो सकती है, जिससे आपके कई काम रुक सकते हैं आज आप किसी सोच में डूबे रह सकते हैं. अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करने से परेशानियों का हल निकलेगा, आपको राहत भी महसूस होगी. कारोबार से संबंधी कोई छोटी-मोटी यात्रा भी आज आपको करनी पढ़ कती है,जिससे आपको धन लाभ भी होगा. आज शाम का समय दोस्तों के साथ बिता सकते है . सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए. इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा. बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलेगा. आज आप अपने ऑफिस के काम में बहुत बिजी रहेंगे. किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीदें होंगी. आप उन उम्मीदों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे. हर तरह के भय से छुटकारा मिलेगी. घर में नन्हे मेहमान का आगमन होगा. जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित होगा. लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. लम्बे समय से रुका हुआ अपना कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे. आपका दम्पत्ति जीवन में मधुरता बढ़ेगी. धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी. अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे. नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे, सेहत अच्छी रहेगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि – आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. इस राशि के जो लोग फ्रीलांस काम करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है. आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी. आज व्यापार के सिलसिले घर के किसी बड़े की सलाह फायदेमंद रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा. अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी. आपकी मेहनत रंग लायेगी
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. व्यवसाय को बढ़ान के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. नौकरीपेशा वाले लोगों की आय में बढेतरी होगी. कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा. घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सुलझ जाएगी. सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज किसी काम के लिए जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए. आज दोस्तों की सलाह बड़ी ही फायदेमंद रहेगी. आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा. आज वाद विवाद से बचे. रोजगार के अवसर भी आज आपको मिलेगे. जीवनसाथी की मदद मिलने से आपका कोई काम पूरा हो जाएगा. मॉस कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है, टीचर्स का सहयोग प्राप्त होगा. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, रोजाना योग करने से आप स्वस्थ रहेंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे ,आपकी कोशिशें कामयाब भी रहेंगी. ऑफिस में कुछ लोग आपकी सकरात्मक सोच से प्रभावित होंगे. उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. व्यापार में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी , धन लाभ के सुनहरे मौके भी आज आपको मिलेंगे. घर पर मेहमानों का आगमन होने के कारण वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होगी, लोग आपके रेस्टोरेंट के खाने की तारिफ करेंगें. दाम्पत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज पूरा दिन हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे. आई. टी सेक्टर से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. किसी काम को पूरा करन में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा . आज ज्याद से ज्यादा समय भाई-बहनों के साथ बिताएँगे, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएँगी. घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. जीवन में माता-पिता सहयोग मिलता रहेगा . सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपको आपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए. करियर में सफलता पाने के लिए आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा, आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी. आज आर्थिक रूप से आपको लाभ होगा, लेकिन लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है. आज कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है. अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए, जिससे आप बेहतर फील करेंगे. आज परिवार वालों के साथ कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं, इससे बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि वालों आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए. माता-पिता की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है, इसलिए आज उनकी बातों को ध्यान से सुनें. छुटे उद्योग से जुड़े लोगों को आज उम्मीद से बढ़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं. जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कोई नयी ड्रेस डिजाईन करने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आप खुद को आलस्य से भरा हुआ महसूस करेंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे. आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं. कपड़ो के व्यापारीयो को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. आप कोई नया काम करने के बारे में सोच सकते हैं. जीवन में साथी की सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से सब कुछ अच्छा रहेगा. कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने किसी सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा, साथ ही करिय में आगे बढनें में आ रही रूकावटें दूर होंगी.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. उन्हें काम से जुड़ी कोई खास खुशखबरी मिलेगी. आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे. इससे आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा. जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जाएँगे. इससे रिश्तों में बन रहीं दूरिया कम होंगी और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.