Aaj Ka Rashifal, 18 January 2026: इन राशि के लोगों की जेबे भरेंगी धन से! पढ़ें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: आज 18 जनवरी 2026, रविवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि है. इसकी के साथ आज वही आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा. इसके अलावा आज हर्षण योग रहेगा. आज के ग्रह नक्षत्र की स्थिति देखते हुए 3 राशि के लोगों बेहद भाग्यशाली नजर आ रहे हैं, इन पर धन की वर्षा होने वाली है. व्यापार में किसी नई इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा और नौकरी में भी आय बढने ते योग दिख रहे हैं. अपना आज का राशिफल जानना चाहते हैं, तो पढ़े यहां मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे. आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है. छोटे उद्योग वाले लोगो को उमिद से ज्यादा फायदा होगा. आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है. किसी कठिन परिस्थिति में आपको बहन अपने बड़े भाई की मदद मिलेगी. आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी. आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा.
वृष राशिफल
वृष राशि – वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन होगा. जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा. उनके साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते है. बच्चो को उनके मन पसंद का खाना खाने को मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. जीवन मे तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे. परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा. सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं. एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है. आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं. किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए. फालतू विवाद भी आपके सामने आ सकते हैं. आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है. आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा.
कर्क राशिफल
कर्क राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा . माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है . संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है . किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए . कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं . आप थोड़े भावुक हो सकते हैं . किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिए. आज आपकी शादि बात कही छिड सकती है. लवमेटस भी आज अपने रिशते के बारे में परिवार वालो को बता सकते है.
सिंह राशिफल
सिंह राशि - वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं. किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं. आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा. दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती है धन धान्य की वृद्धि होती है. आज आपको मन समाजिक कार्यों में भी लगेगा .लोगो में आपका सम्मान बढ़ेगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि- वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपको अचानक धन लाभ होगा . आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे. आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी. अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा . भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे. बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे. कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा.
तुला राशिफल
तुला राशि – वालों आज परिवार वालों की मदद आपको कुछ कम ही मिल पायेगी. ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं. किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा. आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने सें आपको अच्छा महसूस होगा, आज आप उनसे अपने दिल की कोई बात भी कह सकते है.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि – वालों आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी. ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है. इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. जरूरी काम आपके योजनाओं के अनुसार होते जायेंगे. छात्रों को आज के दिन बहुत अच्छा है वह अपनी पढांई पर जयादा धयान देंगे.
धनु राशिफल
धनु राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे. इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा. करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे. आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी. लम्बें समय से चली आ रही आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा.
मकर राशिफल
मकर राशि – वालों आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है. प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है. आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपके आसपास चहल-पहल रहेगी. अगर कोई वाहन खरिदना चहा रहे है, तो आज का दिन शुभ है. आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं. परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है. काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है. आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी. रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा होगा. कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा. नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा. कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे. समय से आपके काम पूरे हो जायेंगे. नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक समस्याओं खत्म होंगी. सेहत में पहले से अचछी रहेगी.
मीन राशिफल
मीन राशि – वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका पैसा कहीं अटक सकता है. बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. ऑफिस में आज किसी से बहस हो सकती है. आपको अपने गुस्से पर कबू बनायें रखने की जरूरत है. जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं. किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है. आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं. कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा. आपके साथ सब अच्छा होगा.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.