Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal, 19 Feb 2026: किस राशि के लोगों को होगा आज धन लाभ? जाननें के लिए पढ़े मेष से मीन तक का राशीफल

Aaj Ka Rashifal, 19 Feb 2026: किस राशि के लोगों को होगा आज धन लाभ? जाननें के लिए पढ़े मेष से मीन तक का राशीफल

Kal Ka Rashifal 19 February 2026: आज 19 फरवरी 2026 गुरुवार, का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार कौन सी राशि के लोगों चढ़ेंगे आज सफलता की सीढ़ी, कौन सी राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत? आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 18, 2026 | 3:45 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि – वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं. किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा. आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है. परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए. मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करनी चाहिए. परिस्थितियाँ आपके अनुकूल बनेंगी.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है. व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है. आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा. ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है. सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें,आपकी मेहनत रंग लायेगी.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा. अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा. आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं. किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा. लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा. कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे. मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा. रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे. आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे.

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है. आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं. आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं. नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है. आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आएगी. साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे. आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे. परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा. किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी. सफलता आपके कदम चूमेगी.

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि -वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे. संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी. आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे. आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज़ मिलेंगे. घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी. घर में सुख-शांति बनी रहेगी

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं. कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है. किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है. धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं आपकी योजना सफल होगी.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेग. इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा. जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा. आपका सेहत बेहतर बना रहेगा. इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएग. कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे. दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है. किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है. परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है. आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे . आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी. सफलता के नए मार्ग खुलेंगे.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि - वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए. किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए. इससे आपको फायदा भी हो सकता है. व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी. आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपको कुछ कामों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है. परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं . पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए. अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा. किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए . कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी. आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि -वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है. भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं. बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है. सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है. दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है. कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उनके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है. दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News