Kal Ka Rashifal 19 March 2026: किन राशियों पर होगी माता रानी की कृपा? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: आज 19 मार्च 2026 गुरूवार से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो गई है. ग्रह-नक्षत्र भी आज बेहद शुभ स्थिति में हैं , ऐसे में आज कई राशियों पर माता रानी की विषेश कृपा होने वाली हैं. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि – वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपका पैसा कहीं रुक सकता है. आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं. ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है. किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है. आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं. आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है. आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है. सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है. अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे. दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है. आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे. आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है . मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है. आज बड़े पत्ते में अपनी मनोकामनाएं लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा. ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे. साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी. दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी. साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा. लेकिन आज आप अपनी शादी में आ रही रूकावटो को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों, आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं . आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है. आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है. आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं . साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा. आपको प्रसिद्धि मिलेगी. आपके मन की इच्छा पूरी होगी. आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे. सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे. आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएँगे, जिसमें आप सफल भी होंगे. आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा . इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है. मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है. घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे. आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है . किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है. किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे. आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वे आपसे खुश हो जाएँगे. आपको अपने बड़े भाई-बहन का पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे. लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं जो आपको भविष्य में बहुत काम आएगी. आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों, आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है. इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं. आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा. पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए. किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं, लेकिन किसी भरोसे मंद मित्र से यह बाते शेयर कर के आपको राहत महसूस होगी. घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए. कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए. छात्रों का आज पढाई में मन लगेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है. पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है. आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा. आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है. परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं. इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है. समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं. आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी. इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है. किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा. महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा. सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.