Aaj Ka Rashifal, 2 February 2026: दोस्त की मदद से होगा बड़ा फायदा होगा, धन लाभ के मिलेंगे अवसर! पढ़ें मेष से मीन तक कल का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: आज 2 फरवरी 2026, सोमवार का दिन है. सप्ताह की नई शुरुआत कई राशि के लिए खास होने वाली है, आज तरक्की के नए अवसर मिलेंगें, नौकरी करने वालों के लिए दिन खास हैं. कुछ राशि के लोगों को धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत हैं.… अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानने के लिए पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक के दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज आपका दिन किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है. आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे. आज शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा. अगर आप अपने घर में कोई मरमत करान चहाते है को आज का दिन बहुत बढिया है. महिलाए आज किसी बजह से ज्यादा विजी हो सकती है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है ,तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे, लवमेट के लिए भी आज रिश्तों में मिठास भरने वाला रहेगा. बड़े भाई का सहयोग आपको प्राप्त होगा.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. घर वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे. जीवन में तरक्कि के अवसर प्राप्त होंगे. अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा. इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है जीवनसाथी के साथ समय बितायेगे. नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा . किस्मत का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. बिजनेस करने वाले लोगो को नया इनवेस्टर मिलेगा. बड़ो की सलाह मान ने से आपको फायदा होगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि - वालों आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. यह परिणाम आपके बिजनेस से जुड़ा हो सकता है. आज ऑफिस मे किसी जरूरी पोजेक्ट को पूरा करने के लिये पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. आज जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे इससे आपका मन हल्का हो जायेगा. आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी. किसी जरूरी विष्य पर घर वालो से बात करेंगे, इससे करोबार में चल रही परेाशानी का हल निकलेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, आय में बढोतरी के योग बन रहे है. मन में किसी तरह का शक रहेगा, लेकिन शाम तक सब ठिक हो जायेगा. आज कुछ लोग आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं, ऐसे लोगो से दूर रहे. आप पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, लेकिन ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो सकती हैं. आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है. आज कोई रिश्तेदार या आपके साथ काम करने वाला व्यक्ति आपके विचारों का विरोध कर सकते है. आज ज्यादातर समय घर से बाहर दोस्तो के साथ ही बीतेगा. आज नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे बहुत कुछ नया सिखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें बेहतर होगा कि जंक-फूड खाने से बचें. कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे है. बच्चे घर के कामों में माता की सहायता करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आज सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे. आपके सकारात्मक विचारों से आपके बॉस आपसे खुश हो सकते हैं. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदेमंद होगी. आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा. छात्रो का पूरा ध्यान पढाई पर रहेगा, उन्हे सिनियरस का स्पॉर्ट मिलेगा. बहार का ऑयली खाने से बचें, पेट संबंधित परेशानी हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि - वालों आज आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. आज थोड़ा अधिक खर्च होने के योग नजर आ रहे हैं. आज कुछ ऐसी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको परेशानी हो सकती है. आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. आज किसी मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का हो सकता है. परिवार वालों की स्वास्थ्य बेहतर बनी रहेगा. बच्चो का समय पिता के साथ बितेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि - वालों आज कुछ लोगों से आपको पूरा समर्थन मिल सकता है. आज लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे. आज किसी कलिग्स से ऑफिस के काम से रिलेटिड बात करेंगे. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा. घर का महोल शांतिपूर्ण रहेगा. बच्चे आपके साथ गेमस खेलने की जिद करेंगे, उन्हे माता से कोई उपहार भी मिलेगा. सेहत अच्छी बनी रहेगी. छोटे उद्योग वाले लोगो को बढ़ा मुनाफा होगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि - वालों आज छोटे कामों से दिन की शुरुआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिलेगी. आज परिवार के कुछ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आज किसी काम के लिए की गई कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है. आज अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे. आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी, आप कोई नया कोर्स भी शुरु कर सकते है. आज आपके साथ सब अच्छा होगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि - वालों आज स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिल पायेंगे. आज रोजमराओ के कामों में बिजी रहेंगे. आज गुस्से में किसी से कुछ न बोलें , बेहतर होगा चुप रहने की कोशिश करें. आज किसी जरुरी काम में जल्दबाजी न करें, नही तो वह काम दोबारा करना पड़ कता है. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगो का समाज में मान सम्मान बढेगा. घर में थोडी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है , लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जायेगा. अपनी सेहत का ख्याल रखें. आपके साथ सब अच्छा होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि - वालों आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा. बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ कोई काम करेंगे, तो काम समय से पूरा हो जाएगा. आज जीवनसाथी के जीवन में पॉजिटिव बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा. आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. महिलाऔ का ज्यादा समय आज खरिदारी में बित सकता है. करोबार को बढाने में बडे भाई का सहयोग मिलेगा. रोजाना व्याम करने से मोटापे की परेशानी दूर होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि - वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा. प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे है तो घर के किसी बडे की सलाह जरूर लें. आज कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगें. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आज जो भी अच्छा काम करेंगे, उसका दूसरे लोगों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा. आज पारिवार से जुड़ी परेशानियाँ खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं. आज बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं . पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.