2 March 2026 Rashifal : नौकरी-व्यापार के लिहाज से किस राशीवालों के लिए है दिन शुभ! पढ़ें अपना राशिफल
2 March 2026 Rashifal : आज 2 मार्च सोमवार है. आज का दिन कई राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ होने वाला है… आज व्यापार में बड़ा धन लाभ, विदेश यात्रा के भी योग बन रहे है, परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं….आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है. आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है. पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी. संतान सुख प्राप्त हो सकते हैं।उनकी तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए. आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा. साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा. आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा . इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है. परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं. सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि - वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा. ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे. अगर नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं,तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा. आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है. लवमेट किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे. आपकी खुशियों में वृद्धि होगी. व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपके तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है. इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं .किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए. लवमेट वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है. बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों का आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा . आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं. हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा. आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है. पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं. धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा. रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी. आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे. पहले किए गए अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है. आप करियर में आगे बढ़ेंगे. कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा. काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे. आप कोई नई योजना बना सकते हैं. पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे. जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप लम्बे समय से कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है. आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं. कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं. आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे. साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है. आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी. आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा. पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आपको किसी खास काम में सफलता हासिल हो सकती है. आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे. आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं. आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद हो सकता है. साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं. कारोबारियों को लाभ मिल सकता है.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं. आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं. साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं. इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए. कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है. बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है. आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि - वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे. धन लाभ में काफी इजाफा होगा. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिलेगा. नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी. आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. रोजमर्रा केकामों को पूरा करने में आप सफल होंगे.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि - वालों आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं. सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है. शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. घर में जश्न का माहौल बन सकता है. साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है. ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से सभी की वाहवाही का पात्र बन सकते हैं. सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं. दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.