Kal Ka Rashifal, 20 Feb 2026: इन 5 राशिवालों का चमकेगा भाग्या, नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता! पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 February 2026: आज 20 फरवरी 2026 शुक्रवार, का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज कई राशि के लोगों के लिए दिन बेहद लाभ दायक रहने वाला है. धन में लाभ , नौकरी में लाभ और व्यापान में भी बड़ा लाभ होने की संभावना हैं आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है. किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे. आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आप बड़े ही खुश हो जाएँगे. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे. लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं. बाहर का खाना बचे, पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. ऑफिस के कार्यो को पूरा करने मे आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है. इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं. महिलाओं के घर के कार्यों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है. आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि – वालों आज आपके लम्बे समय से रूके हुए कार्य आसानी से पूरा होगा. पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए. किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं. घर वालों के साथ समय बिताने से अच्छा महसू होगा, पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे आपको किसी भी कार्य को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए. कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए. छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी. इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है . थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है. किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा. महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है. मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है. घर पर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. आपको किसी भी वाद-विवाद में पडने से बचने की जरुरत है. किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपको पैसों के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे डिनर का प्लान करेंगे. ऑफिस के किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है. आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं. आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है. आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है. सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है. अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे. दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है. आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे. करोबार में बरकत होने के योग है, कोई नया पार्टनर भी मिल सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा. ऑफिस के बहुत दिनों से रुके हुए कामों को आज आप आसानी से निपटा लेंगे. साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी. माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि वालों के लिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. करोबार को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ सकती हैं. नौकरी कर रहे लोगों को अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है , आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है. हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है. साथ ही आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है. आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा. आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है. परिवारवालों के साथ मनोरंजन का समय बितायेंगे. इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है. समाज के लोगों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा ,इससे आपको प्रसिद्धि मिलेगी. आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे. सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे. आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएँगे, जिनमें आप सफल भी होंगे. आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.