Kal Ka Rashifal, 20 March 2026: मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगी करियर में तरक्की, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 March 2026: आज 20 मार्च 2026 शुक्रवार का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज मेष, मिथुन सहित 4 राशियों को आज बड़ा धन लाभ होने वाला है. तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि वालों, आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा. आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं. आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगें. राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें. आप विरोधियों का सामना करेंगें. आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें. इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है. आर्थिक पक्ष पहले काफी बढ़िया रहेगा.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा| बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा. आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा . इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं. पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा. आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा . आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – आज आपकी रूचि कालात्मक कार्यों में बढ़ेगी. पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है. आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल होगी| इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है. किसी नए कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है. लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है . आज आपके परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं. जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा. घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी. आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है. आप वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है. आज किसी अन्य पर भरोसा न करें. बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें, साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा. सेहत में सुधार आयेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम है अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है. बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं. आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है. आज दूसरों के मामलों में दखल न दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें. ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है. आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है| बेहतर होगा कि आज किसी भी बात जल्दी गुस्सा करने से बचें. आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है. परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं. दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे. पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है. आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. कला के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है. पूरा दिन मौज - मस्ती भरा रहेगा . सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है . सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो. आपके व्यापार में दो गुना वृदि हो सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों के लिए आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा. परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है . आज अचानक से आपके घर पर आफका करीबी रिश्तेदार आ सकता है . दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लानिंग बन सकती है. आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा. आज आप अपने बड़े – बुजुर्गों का आर्शिवाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो, जिससे आपको इसका फायदा भविष्य में होगा . लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों के लिए आज के दिन मन में नए–नए विचार आ सकते है. सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिअ आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा. दोस्तों के साथ बाहर हील स्टेशन पर जा सकते हो. दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा. आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते हैं.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा . बिजनेस में थोड़ी-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है , लेकिन जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा. आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा. आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें . बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें. इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं. घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि - वालों वालों आज का दिन अच्छा जायेगा. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कोई समाचार लाने वाला रहेगा. कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. अगर कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए. आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है. निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा. पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियों आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी. आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा. कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है. शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे. आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी.
Disclaime
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.