Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 21 Feb 2026: होगा व्यापार में बड़ा मुनाफा, मिलेगी बड़ी खुशखबरी! पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 21 Feb 2026: होगा व्यापार में बड़ा मुनाफा, मिलेगी बड़ी खुशखबरी! पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 21 February 2026: आज 21 फरवरी 2026 शनिवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज कौन सी राशि के लोगों के लिए दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है और किस राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है.. आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 20, 2026 | 2:50 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम में रूकावट डाल सकता है. आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए. कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. ध्यान रहें काम के चक्कर में खाना ना भूलें, आपकी सेहत खराब हो सकती है. आपको थकान महसूस हो सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है. कुछरिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं. आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा. लवमेट के लिए आज का दिन मिठास से भरा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा. आज परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है. आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए. साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए. इसके अलावा लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. सभी कामों में आपको सफलता हासिल होने का योग है. आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं. वहाँ पर आपके किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं . कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए . इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा . माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि -वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा . सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे. आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल की जरूरत है. आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं. अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे. आज आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है. कोई भी मौका आपको गंवाना नहीं चाहिए.

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि -वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा . रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है. दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश होंगे. ऑफिस में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है. काम को लेकर आपका कॉन्फिडेन्स भी बहुत शानदार रहेगा. बॉस आपसे खुश होंगे. आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है. लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएँगे. बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है.

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है. आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है. आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा. आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा. आपका कॉन्फिडेंस लेवल पहले से और बढ़ सकता है.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा. जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है. आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी. पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा. करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होंगी. बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि -वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है. साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी,जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे. आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे. ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आपके दिमाग में कुछ नए विचार आयेंगे, जिससे आप अपेन कार्यों को और अच्छे से पूरा कर पायेंगे.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि – वालों आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं . आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए. आपके कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए. आपको अच्छा लगेगा. साथ ही आप दोनों के बीच संबंध बेहतर होंगे. किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, लेकिन फिर से दोहरा दूं कि किसी से भी अपना प्लान शेयर ना करें.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि -वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे. आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा. आप सेहतमंद बने रहेंगे. नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी. आपमें पॉजिटिव ऊर्जा की अधिकता रहेगी. आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र परउच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. आपके विचारों को पूरा महत्व दिया जायेगा.

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि -वालोंआज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है. बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बीताने का मौका मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं. उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी. आप सही फैसला ले पाएँगे. पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News