Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal, 21 January 2026: मिलेगा तरक्की का बड़ा अवसर, मेहनत से बनेगा समाझ में नाम! पढ़ें यहां मेष से मीन तक कल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 January 2026: मिलेगा तरक्की का बड़ा अवसर, मेहनत से बनेगा समाझ में नाम! पढ़ें यहां मेष से मीन तक कल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: आज 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन है.  आज का दिन कैसा रहेगा व्यापार, लव लाइफ और नौकरी के लिहाज से… तरक्की के अवसर किस राशि के लोगों को मिलेंगे, लव लाइफ कैसी रहने वाली है और कौन सी राशि के लोगों को व्यापार में लाभ होगा. ऐसे में अगर आप भी अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल और देखें क्या लिखा है आज के आपके राशिफल में

Last Updated: January 20, 2026 | 4:18 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि – वालों आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी. जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा. आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी. आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आज आपकी पूराने केस में जीत होगी. साथ ही नए केस मिल सकते है. आप जीवनसाथी से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे. घर की सजावट पर ध्यान दे सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आर्थिक स्थिती सामान्य बनी रहेगी. बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे. आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे.आज आप किसी दोस्त की मदद कर सकते है. आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का एहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे. आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें. छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है. इस राशि वालों के लिए आज का दिन उनके अनुकूल रहेंगे. आज आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें. अविवाहितों को आज शादी का ऑफर भी आ सकता है. आज आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है. आज आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहे, उनकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है. इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए आज का दिन शुभ है.

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि- वालों आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है. जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा. आज आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते है. किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब हो सकता है. जिसकी वजह से आज आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते है. कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी. अगर नया वाहन को खरीदना चाहते है तो आज के दिन शुभ है.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo) Today Leo Horoscope

सिंह राशि - वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे. आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे. आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है.पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें. इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आज आपकी रूझान बनी रहेगी. आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती है. अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे है.

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा. आज आप रिलेक्स महसूस करेंगे. आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा. प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है इस्लिए अपने साथी के साथ समय बिताये. आज जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें. आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे. साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है.

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा. आज लोगो के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी. आज आप किसी ऐसे काम में रिस्क नही लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो. साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं. इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है. बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है. पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है. किसी महत्तवपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते है. इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है. जिससे आपको खुशी होगी . आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है. लेकिन किसी के साथ पैसों के महत्वपूर्ण एग्रीमेंट में सावधानी रखें. आज लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा. यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है. अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूरत जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा. ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है. उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा. बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं. आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि – वालों आज अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में चल रहे विवाद के कारण आज अपनों से कुछ कड़वा सुनने को मिल सकता है . मन की बातों को आज अपने किसी करीबि से शेयर करे. ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा. भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा. ज्यादा भावुक होने से आप ही परेशान रहेंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं. अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं. लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेग.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius) Today Aquarius Horoscope

कुंभ राशि – वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम है. आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे. ऑफिस में आज सहकर्मी आपके काम की तारिफ करेंगे.आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है. जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी. आज हो सके उधार के लेन-देन से बचें. आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है. सेहत अच्छी बनी रहेगी.

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि – वाले आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके कामों में रूकावटे आ सकती हैं. इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है. आज आप अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्च से बचें. आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं. इस व्यापार में उमीद से ज्यादा फायदा हो सकता है

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News