Kal Ka Rashifal, 21 March 2026: कौन सी राशि को होगा धन-लाभ, व्यापार-नौकरी के लिहाज से कैसा रहेगा दिन! पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: आज 21 मार्च 2026 शनिवार का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज का दिन बेहद शुभ है. आज कुछ राशियों को बड़ी सफलता मिल सकती हैं. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि – वालों आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे. आज आप कोई नई क्रिएटिविटी कर सकते हैं. राजनैतिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मान सम्मान बढेगा. आपके सीनियर आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं. आपके पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांग सकते हैं. आज आपका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है, जिसके साथ आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं. आज आप बड़े– बुजुर्ग की सहायता भी कर सकते है. लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनायेंगें.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे करने से आपको फायदा होंगा. आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी. आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा. जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं . वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है. कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा. आज दोस्तों के साथ लंबे टूर का प्लान बन सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे. आज आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है. आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सहीभाषा का प्रयोग करें. इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा. आज आपके बिजनेस को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील मिलने के योग नज़र आ रहे हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा. यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है. आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है. आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा. इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है. ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी. विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें. इससे आपके दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आप आपकी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम का विरोध करेंगे, तो ऐसे लोगो से बचकर रहें. स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है. परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें. आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि – वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है. अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आज ट्रांसफर किसी अच्छी पोस्ट पर हो सकता है. जिससे आपको राहत महसूस हो सकता है. आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा, साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं. आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है , मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा. छात्रों आज नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. आज आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरुर मिलेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है. सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी अच्छी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर भी मिल सकता है. बच्चों के साथ आज पार्क में घूमने जा सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आज आप बिजनेस के सिलसिले में बाहर भी जा सकते हैं . इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर भी आ सकते हैं. लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है. आज पूरा समय परिवार वालों के साथ बिताने के लिये भी प्लान कर सकते हैं. रात को सबके साथ बाहर डिनर करने भी जा सकते हैं. बिजनेस संबंधी लोगों को आज अपने काम में मुनाफा मिलेगा. आपको आनन्द की प्राप्ति होगी. तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों के लिए आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा. आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते है. आज आपके लिए विवाह का प्रपोज़ल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं. आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. विवाहितो के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है. साथी को कुछ अच्छा बना कर खिलाये, उन्हें खुशी मिलेगी.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. व्यापार में थोड़ी-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे. ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें. आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स किसी नए कोर्स को जॉइन करने की सोच सकते हैं. बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है. आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है. किसी अच्छी जगह आपकी जॉब भी लग सकती है. किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नज़र आ रहा है. शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा. किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं. नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा. घर का आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों के लिए आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगा. संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी फिल्म इंडस्ट्री से आपको ऑफर भी मिल सकता है. घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटी सी पार्टी हो सकती है. आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के चांस बन रहे हैं. लवमेट वालों के घर आज उनके रिश्तों की बात चल सकती है. परिवार के साथ विदेश जाने का प्लान बन सकता है.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.