Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 22 Feb 2026, Rashifal: मिथुन, कन्या और मीन को होगा नौकरी में बड़ा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

22 Feb 2026, Rashifal: मिथुन, कन्या और मीन को होगा नौकरी में बड़ा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 22 February 2026: आज 22 फरवरी 2026 रविवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज कौन सी राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा है और किस राशि को रहना है आज के दिन सावधान..,आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 20, 2026 | 8:50 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशी - वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज अचानक से आपके घर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है. जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी. इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है. पहले से बनायी हुई सारी योजनायें आज पूरी हो जाएंगी. आपको आज परिवार से मन पसंद सरप्राइज मिल सकता है. स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते हैं. शिक्षकों के लिए आज का दिन प्रमोशन दिला सकता है. माता - पिता का आर्शिवाद लेने से सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशी - वालों के लिए आज के दिन सारी इच्छाएं पूरी होंगी. किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयाँ देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा. आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं . जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है. आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे. शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं. जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशी - वालों आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है. कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी. परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने ले जाने का वादा कर सकते हैं. बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे. आज किसी अनजान पर भरोसा न करें. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. शाम को घरवालो के साथ बात चित कर के घर की सारी मुश्किले दूर हो जाएंगी.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशी वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है. आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी. इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. जिससे दोनों के प्यार में मिठास बढ़ेगी .आज अपनी काबीलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे . ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें दूर होगी.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशी - वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी काम को करने में आज जल्दबाज़ी करने से बचें . आज स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है. बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आज शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हो. दोस्तों की सहायता से कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हो, जिससे आपको दोगुना लाभ होगा. संतान पक्ष की प्राप्ति से घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशी - वालों आज तकदीर आपके साथ रहेगी. जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें . आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें. अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है . इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बढ़िया है . करोबार से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशी - वालों का आज का दिन खुशियों भरा रहेगा. परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी. आज बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताएँगे. स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा. लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं. दोस्तों के साथ गेट टूगेदर कर सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशी - वालों आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा. आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं . कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं. अगर आप किसी समारोह में जा रहे हैं, लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशी - वालों आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा होगा. सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज सफलता मिलना निश्चित है. बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है. आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है. स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें. इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है. ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी. करोबार मे आ रही सारी परेशनियां दूर होगी.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशी वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें. कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए, वरना टीचर्स से आपको डांट पड़ सकती है. आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें. इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है. शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशी - वालों अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी. पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा, साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं. ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा . आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है. मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशी - वालों का आज दिन बहुत अच्छा रहेगा. सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें. इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी. नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. समाज में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज राहत मिलने के आसार हैं. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News