Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal, 22 January 2026: मिथुन, कर्क सहीत इन 2 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता, होगा धन लाभ! पढ़ें यहां मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 January 2026: मिथुन, कर्क सहीत इन 2 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता, होगा धन लाभ! पढ़ें यहां मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 January 2026: आज 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन है. आज क्या लाभ कौन सी राशि के लोगों को मिलेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं यहां नहीं. कौन सी राशि आज लकी है और किस राशि के लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं तो यहां आपको मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल दिया गया हैं, जिसकी पढ़कर आप पता लगा सकता हैं आज आपके साथ क्या अच्छा ओर बुरा होने की संभावना हैं. कोई खुशखबरी मिलेगी या नहीं? सब जानें यहां.

Last Updated: January 21, 2026 | 4:28 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - वालों आज का दिन बेहतरीन रहेगा. लवमेट के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा बीतेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है, आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे. स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा. अगर आज लकड़ी का फर्नीचर खरीदने की सोच रहे है तो खरीद लीजिये. आज किस्मत आपके साथ है. किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी. कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा. समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा. ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है. आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते है. आज वाहन संभाल कर चलाएं. नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं. कामकाज की गति तेज होगी. छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफलता कदम चूमेगी अगर आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज भाग्य आपका साथ देगा. बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश यात्रा करनी पड़ेगी . घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा. दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें . छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं. उनके साथ आपके संबंधों में भी मधुरता आयेगी. इस समय परिवार परिवार के साथ समय बितायेंगें तो मानसिक तनाव दूर होगा. किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें.

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि - वालों आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी. ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे. कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिल सकते हैं. बिजनेस में फायदा होगा. साथ वाले लोगों या दोस्तों से कोई गिफ्ट मिल सकता है. समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें. शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे. दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि – वालों आज जिस काम को आप शुरू करेगें उसे पूरा करके ही राहत की सांस लेगें इस वजह से हो सकता है ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े. किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें. निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे . बिजनेसमैन को फायदा होगा. आज आपको ट्राफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें. आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है.

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि – वालों आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छ होगा. आज आफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो साकारात्मक तरीके से पूरे होगें. ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा किसी सहकर्मी की मदद से काम जल्द ही खत्म हो जायेगा. लेकिन ध्यान रहे आज किसी के भहकावे में न आये और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें. विवाह के शुभ समाचार आज कोई रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा.

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालो आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है. बिजनेस में आज आपको एक नया मोड़ मिलेगा. जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा. आज का दिन अनुकूल है. कम्पटेटिव एग्जाम के रिजल्ट में आज आपको सफलता मिलेगी. काम अधिक होने से आज थोडी थकान महसूस हो सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा. बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. लवमेट के साथ समय बिताने का प्लान बनाएंगे.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी. किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगें तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा. परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है. बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें. इस राशि के आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. मंनोरंजन करते समय कोई काम अधुरा रह सकता है. विवाहित आज जीवनसाथी के साथ अच्छा डिनर एंजॉय करेंगें इससे रिश्तों में मजबूती आएगी.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज आपका ध्यान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा. परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे, इससे पारिवारिक क्लेष कम होगा. आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरे हो जाएंगे. पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें तो आपको फायदा होगा. बिजनेसमैन को नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा. आज आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर सम्भव तरीका अपनाएगें.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि – वालों आज आप प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा. पूराना किया हुआ कोई काम आज आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी. किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी. आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे. लगभग हर कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है. अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी. आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी. ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि – वालों नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम मिलेगा. आज आप शादी के बंधन मे बंधने का फैसला कर सकते है जिससे आपकी माता पिता काफी प्रसन्न होंगे . ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है. उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करोगे . आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. आर्किटेक्ट और इन्जीयरिंग वालों के लिए सफलता भरा दिन है.

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि – वालों आज का दिन आपका खुशियों भरा रहेगा. अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताये अच्छा लगेगा. सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं. कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे. अपनी वाणी से आप सभी काम पूरे करवा लेंगे. न्याय संगत बातें करेंगे. पुरानी मेहनत रंग लाएगी. बेरोजगार को आज नौकरी के ऑफर आ सकते है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है. संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News