Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 25 Feb 2026: मेष से मीन तक किस राशि का दिन रहेगा कल अच्छा, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

Kal Ka Rashifal, 25 Feb 2026: मेष से मीन तक किस राशि का दिन रहेगा कल अच्छा, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: आज 25 फरवरी 2026 बुधवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी? कौन सी राशि के लोगों को व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी….आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 24, 2026 | 1:53 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि – वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है. आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए. आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं. किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा. छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है. दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि – वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा . आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं . आपका कुछ अच्छाखाने का मन कर सकता है. घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा. आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि – आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है. करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है. अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए. इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे. आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं. परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं . लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है. कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा. आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं . इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है . आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति हो सकती है. नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा हो सकता है. अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा . इससे आपका मन खुश रहेगा. परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा. सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे. साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे. बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है. नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं . आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. आपकोव्यापार में मुनाफा हो सकता है . आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा . दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी. स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल सकता है.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा. जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा. किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है. कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं. किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगाएँगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी. आप सुबह के समय वर्कआउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे. आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है. उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी. सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे. आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी. सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि वालों के लिए आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है. इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है . किसी काम की गति धीमी हो सकती है. इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं . दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है. किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए. तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए. इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है. साथ ही उनके साथ बिताए गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएँगे. मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है. आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए. आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं. आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए. आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. कोई ज़रूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे. प्रेम-संबंध में आपकोकोईसुखद सरप्राइज मिलेगा. दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी. धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी. साथ ही रुके हुए धन कीप्राप्ति भीहोगी. कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे. माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे. आपको धन लाभ होगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News