Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 25 March 2026: इन राशिवालों को होगा आर्थिक लाभ, नौकरी व्यापार में आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 25 March 2026: इन राशिवालों को होगा आर्थिक लाभ, नौकरी व्यापार में आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 25 March 2026: आज 25 मार्च 2026 बुधवार का दिन है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज का दिन बेहद शुभ है और कई राशिवालों के लिए बेहद लाभदायक है. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.

Last Updated: March 24, 2026 | 2:04 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशी- वालों आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की तरफ रहेगा. किसी काम को शुरू करने की सोच रहे है तो आज शुरू कर दें. इस राशि के व्यापारियों को आज का दिन अनुकूल रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी अजनबी पर बिलकुल भरोसा न करें. सेहत की प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है,ऑयली चीजें खाने से बचें. इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी पुराने पेंडिंग पड़े केस आज आपके पक्ष में रहेगें. घर की मरमत कराने के लिए दिन अच्छा है.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान मिलेगा. आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है. आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे| ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा. बातचीत और किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा. इस राशि के लवमेट आज अपने साथी को खुश करने के लिए इयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं या फिर उन्हें कहीं घूमने भी ले जा सकते हैं.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि – वालों आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है.आप कोई अच्छी योजना बनाकर लाभ कमा सकते हैं. मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की हो सकती है. व्यवसायी वर्ग विदेशों में अपने काम का विस्तार कर सकते हैं. आपका मन उत्साह से पूर्ण रहेगा और कठिन से कठिन समस्या का सामना करने के लिए आप तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है. ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा. अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकते हैं.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि - वालों आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलने की उम्मीद है. भाग्य इस दौरान आपका साथ देगा. आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है. आज आप पैसे किसी शुभ कार्य में ख़र्च करेंगे. किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है.अगर आप अनुसंधान से जुड़े छात्र हैं तो बेहतर फल की आशा मिलेगी| बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी प्लानिंग करने में सफलता मिलेगी. नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बनेंगे.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि – वालों आज आपका ध्यान अध्यात्मक की तरफ रहेगा. किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग भी हो सकती है. आकस्मिक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. जीवनसाथी की तरफ से आप कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं.आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं. आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है. संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा. आज आपका पूरा समय परिवार के साथ ही बितेगा. आज बिजनेस के सिलसिले में बिदेश जा सकते हो. आज आप कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते है. आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा. किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है. लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आप अपनी सारी ऊर्जा ऑफिस में मिले नए प्रोजेक्ट में लगाएँ और अपने प्रयासों को दुगना करें. व्यावसायिक क्षेत्र में आपके बदलाव आने की संभावनाएँ हैं. यदि आप बहुत दिनों से विदेश में जाकर नौकरी करना चाह रहे थे तो आज का दिन अनुकूल फल प्रदान कर सकता है. प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह आज का दिन लाभ दे सकता है. सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें. आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आज ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा. घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने का भी योग बन रहा है. आज अविवाहित लोगो के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है| किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें. साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे. कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा. आर्थिक पक्ष से मजबूत बना रहेगा.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा. कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा. लवमेट वालों को आज का दिन अच्छा रहेगा. हो सकता है आज आपकी शादी भी फिक्स हो जाएं. पिता बच्‍चों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग करोगे. सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा. घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है. स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि – वालों आज छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी. आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी| आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं| अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. फलो का सेवन करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. बच्चो की खिलखिलाहट से परिवार का महौल खुशनुमा रहेगा.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि – वालों आज आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे. आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे. आज अचानक से आपके घर रिश्तेदार आ सकते है ,जिससे घर का महौर मजाक मस्ती वाला रहेगा. इसके अलावा आपके घर में संतान के रुप में लक्ष्मी का आगमन भी हो सकता है. लवमेट आज साथ में डिनर करेंगे जिससे रिश्तो में मधुरता आएगी. दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि – राशि वालों आज का दिन आपके लिए गुडलक लेकर आएगा. ऑफिस में आपको पदोन्नति के अवसर भी मिले. इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी. आज आप कहीं रिश्तेदारों के घर घूमने जा सकते हैं. इस राशि के विवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे. स्टूडेन्ट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा उनका मन पढ़ाई में लगेगा साथ ही आपको प्रतियोगी परिक्षा से सम्बंधित आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकता है. करोबार में बरकत होगी. परिवार वालो का सहयोग मिलेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News