Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal ka Rashifal 26 March 2026: किन्हें मिलेगा अचानक खजाना और किन्हें मिलेगा पार्टनर से धोखा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 26 March 2026: किन्हें मिलेगा अचानक खजाना और किन्हें मिलेगा पार्टनर से धोखा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का हाल

Kal Rashifal 26 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow| Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (26 मार्च, 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी पड़ रही है. अष्टमी तिथि गुरुवार को दोपहर 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. यहां यह भी बता दें कि  उदया तिथि के अनुसार, गुरुवार को महाष्टमी दिन मनाई जाएगी. नवरात्र चल रहे हैं. इस हिसाब से गुरुवार को आठवें दिन देवी दुर्गा की आठवीं शक्ति माता महागौरी की उपासना और पूजा की जाएगा. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (26 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: March 25, 2026 | 5:34 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

गुरुवार को मेष राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं. गुरुवार को आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. हो सकता है परिवार का कोई बीमारी सामने आ सकती है, जिसके चलते आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिसका भरपूर लाभ उठाएं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं.  गुरुवार को आपका दिन अच्छा रहेगा. कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार घर और परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. कोई काम का बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिससे परिवार में अच्छा माहौल रहेगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पैसे किसी को उधार न दें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें. वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें. घर की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

परिवार में किसी नए काम की योजना बन सकती है. गुरुवार को कुछ बातों को लेकर पुराना विवाद दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा. वाणी पर काबू रखें. व्यापार में सोच-समझकर पार्टनर बनाएं क्योंकि आप धोखे का शिकार हो सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

गुरुवार को पत्नी से परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. गुरुवार को इस राशि के जातक व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करनी पड़ सकती है. इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. आपकी खुद की एक पहचान बनेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है. घर में किसी मांगलिक काम का योग बनेगा. गुरुवार का दिन आपका सामान्य रहेगा. मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं. इस कारण मन अशांत रहेगा.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

किसी नए कार्य की कार्य योजना बिगड़ सकती है. गुरुवार को आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. अच्छा होगा किसी विवाद से दूर रहें और उसमें ना उलझें. अगर ऐसा किया तो आप किसी बड़ी साजिश का शिकार हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं. परिवार में मतभेदों के चलते विरोधी वर्ग इसका लाभ उठा सकते हैं.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि से जुड़े जातक आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. इसके चलते परिवार में शानदार माहौल बनेगा. आपको पत्नी और बच्चों का भी समर्थन मिलेगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. किसी नए कार्य की कार्य योजना बन सकती है. गुरुवार को आप किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने सामान का ध्यान रखें वरना  आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. कोई रुका हुआ कार्य गुरुवार को आपका पूर्ण हो सकता है. इस कारण मन प्रसन्न रहेगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय और नौकरी में आपके सहयोगी का आपको अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण आपका मन अच्छा रहेगा.  आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं. गुरुवार को आप अपने पुराने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं. साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी समेत कई सेक्टर में कोई बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

गुरुवार को आप अपनी वाणी पर संयम रखें वरना आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे. हो सकता है कुछ सामाजिक फैसले आप के विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद विवाद में उलझ सकते हैं. वाणी पर काबू रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में कुछ नया करने का भी प्रयास न करें, वरना नुकसान हो सकता है. गुरुवार को कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से वाद विवाद हो सकता है. बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप घर बदल सकते हैं, जिसके चलते परिवार में माहौल बिगड़ सकता है. माता-पिता और भाइयों से आपका विवाद हो सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News