Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 27 Feb 2026: इन 5 राशिवालों को मिलेगी बड़ी सफलता, लेकिन 2 राशि के लोगों को रहना है संभलकर! पढ़ें दैनिक राशिफल

Kal Ka Rashifal, 27 Feb 2026: इन 5 राशिवालों को मिलेगी बड़ी सफलता, लेकिन 2 राशि के लोगों को रहना है संभलकर! पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: आज 27 फरवरी 2026 शुक्रवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज 5 राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी. कोई बड़ा धन लाभ होगा ौर शुभ समाचार आने के भी योग बन रहे हैं….आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल

Last Updated: February 26, 2026 | 1:17 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/12

मेष राशिफल

मेष राशि – वालों आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएंगे. कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी. किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा. आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा. आज कुछ निजी कामों में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है. आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं. इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/12

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा. इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है . बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं . आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें. मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा. जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी. आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें. वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है. आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/12

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि – वालों आज आपकी दिन अच्छा रहेगा. अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है. स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से लाभ होगा. आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा. आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा. अगर आज कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है. आज रूका हुआ सभी काम पूरा हो जायेगा.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/12

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि – वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा. कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है . पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा. आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे. पुरानी टेंशन आज खत्म होगी . इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है. आज आप काम के प्रति सचेत रहें, कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है. आज घरेलू खर्च बढ़ सकता है . छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/12

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा. आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है. आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी. सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे. फल भी अच्छे मिलेंगे, आज आपको सम्मानित किया जा सकता है . नौकरी कर रहे लोगों का आज आपका प्रभाव जमेगा. किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है. स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा . दूरस्थ शिक्षा ग्रहण रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/12

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि - वालों आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा . पार्टनर आज कुछ ऐसा काम भी कर सकता है . जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा. कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी . सौंफ खाएँ, स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा . किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा . धनलाभ के नये आसार बनेंगें . इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है . आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/12

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए आज आपके दिमाग में जो भी उपाय आएगा वो कारगर साबित होगा. पूराने किये हुये कार्यो का आज अच्छा परिणाम मिलने वाला है. साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा . जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा. आज ऑफिस के कार्यों से लाभ होने की संभावना बन रही है. करियर में आज कुछ अच्छे बदलाव होने वाला है जिससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा , अचानक धनलाभ के योग है . सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी . इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा. आज आपको अपने दोस्तो से बाते शेयर कर के अच्छा महसूस होगा| परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी बच्चे पिता से किसी प्रकार की जीद्द कर सकते है. मेडिकल क्षेत्र से जुडे लोगो को फायदा होगा.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/12

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है. आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी. आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे. कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा. इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे. विवाहित आज पार्टनर की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
10/12

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि – वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी. आज किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे. आज शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा. आज खर्च बढ़ सकता है , इससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित होगी. इस राशि के विवाहित आज अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें . वरना किसी बात पर जीवनसाथी से बहस हो सकती है.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
11/12

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि - आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी. इस राशि के दांपत्य आज अपने जीवनसाथी से बेकार की बातों पर झगड़ा न करें. हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं. आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है सकता है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे. कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा, साथ ही बीच में किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है. आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें. वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा. आज आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी.

Disclaimer - Photo Gallery
12/12

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News