Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal ka Rashifal 27 March 2026: किसको मिलेगी मनहूस खबर; किसे बिजनेस पार्टनर देगा धोखा; जानें मेष से मीन तक की राशियों का हाल

Kal ka Rashifal 27 March 2026: किसको मिलेगी मनहूस खबर; किसे बिजनेस पार्टनर देगा धोखा; जानें मेष से मीन तक की राशियों का हाल

Aaj Rashifal 26 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है. शुक्रवार सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक  नवमी तिथि रहेगी. शुक्रवार चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है. दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा. ध्यान रखें कि राम नवमी और महानवमी का पावन पर्व भी शुक्रवार को मनाया जाएगा. शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त 6 बजकर 36 मिनट पर होगा.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन गुरुवार (26 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 

Last Updated: March 26, 2026 | 5:51 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

शुक्रवार को व्यापार में लॉस हो सकता है. आप अपने बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहें वरना व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है. बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें. कोई दुखद समाचार मिलेगा. मेष राशि के जातकों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

शुक्रवार को कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पैतृक संपत्ति में आपको अधिकार मिल सकता है. रिश्तेदारों और करीबियों के एक्टिव होने से कई मसले हल होंगे, जिसमें संपत्ति का मसला भी शामिल है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से शुक्रवार को बचें. शुक्रवार को आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा में अपने सामान की हिफाजत रखें. स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है. परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

आपको अपनी लाइफ में कुछ चेंज लाना होगा. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा. शुक्रवार किसी खास शख्स के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ काम शुरू हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे. परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

शुक्रवार का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन है. यात्रा पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें वरना नुकसान हो सकता है. अगर कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच विचार कर निवेश करें. अपने पार्टनर को परख लें. आपसी विवाद के चलते आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

शुक्रवार को व्यापार में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं. इससे आपको लाभ होगा. साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है. कुछ बातों के चलते आपको पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

अगर शुक्रवार को किसी नए काम का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें वरना आपको घाटा उठाना पड़ सकता है. शेयर मार्केट का काम करते हैं कोई बड़ा निवेश न करें. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, जिसके चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें. शुक्रवार को आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रह सकता है. किसी काम विशेष के लिए यात्रा पर जा सकते हैं.परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिससे खुशियां आएंगीं.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

शुक्रवार को आपको धन लाभ भी हो सकता है. व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. शुक्रवार का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. अच्छी बात यह है कि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो कोई खुशखबरी मिल सकती है.  परिवारजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं. शुक्रवार शाम को वीकेंड के चलते पत्नी और बच्चों के साथ दिन अच्छा रहेगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

व्यवसाय में अपने लोग आपको धोखा दे सकते हैं, जिस कारण आप बड़े नुकसान में फंस सकते हैं. व्यापार में निवेश न करें तो अगले कुछ दिनों फायदा मिलेगा. कुछ बातों को इग्नोर करें, तो अच्छा होगा. आप अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं. पारिवारिक विवाद से दूर रहें.वाणी पर संयम रखें.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. गाड़ी चलाने के दौरान सावधानी रखें. बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है. रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. कोई बड़ी डील बिजनेस में हो सकती है. परिवार में शुभ और मंगल कार्य होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

व्यापार में गिरावट महसूस होगी. विरोधी वर्ग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही पार्टनर से विवाद हो सकता है. आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं, वह काम शुक्रवार को बिगड़ सकता है.  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News