Kal Ka Rashifal, 28 Feb 2026: मेष, तुला और कर्क राशि वालों की मिलेगी सफलता, परेशानिया होंगी खत्म! पढ़ें- आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 28 February 2026: आज 28 फरवरी 2026 शनिवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज कई राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी, इसके अलावा कोई बड़ा धन लाभ भी हो सकता हैं….आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है. ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं. आपके अचानक से किसी रिश्तेदार का फोन आ सकता है, उनसे कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा . किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे. कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा. माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. ऑफिस में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं. आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं. घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है. आप उसके साथ घर पर लंच का आनंद ले सकते हैं. शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि – वालों आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा . आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रह सकता है. आपको आलस्य महसूस हो सकता है. आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए. माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएँगे, जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा. आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए. कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरारहेगा. आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है. आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं. आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है. दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है. किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं.जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे . साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे. नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे. परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी. आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा. दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा . किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए. कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं. कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिला सकती हैं. कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे. आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलहा करनी पड़ सकती है. धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा. सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे. आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे. लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे. आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि – वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आप किसी दोस्त को बर्थडे विश कर सकते हैं. आप आफिस के किसी नये कार्य के लिए योजना बना सकते हैं. आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़ी आसानी से पूरा हो सकता है. आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए. आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं. संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे. आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा. आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे. आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि –वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है. आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं. आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए. किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे. आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है. कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं. धन लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे
Disclaimer:
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.