Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal ka Rashifal 28 March 2026: मेष से मीन तक,  किन राशियों पर बरसेगा पैसा तो किनकी बढ़ेगी परेशानी

Kal ka Rashifal 28 March 2026: मेष से मीन तक,  किन राशियों पर बरसेगा पैसा तो किनकी बढ़ेगी परेशानी

Rashifal 28 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (28 मार्च, 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पड़ रही है. दशमी तिथि शनिवार सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक है. इसके साथ ही शनिवार को रात 8 बजकर 6 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुासर, शनिवार को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक पुष्य नक्षत्र है, जबकि पृथ्वी लोक की भद्रा शनिवार को रात 8 बजकर 17 मिनट से अगले दिन सुबह यानी रविवार को 7 बजकर 47 मिनट तक है. शुभ काम करना चाहते हैं तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन  शनिवार (28 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 

 

Last Updated: March 27, 2026 | 8:01 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

काम से पीछा ना छुड़ाएं और ना ही आलस दिखाएं, क्योंकि यह आपकी  परेशानी बढ़ा सकता है. आपको अपने जरूरी कामों को कल पर नहीं टालना चाहिए. शनिवार को आपकी कमाई बढ़ेगी, लेकिन आपका ईमानदारी से काम करना होगा. यह अलग बात है कि आपके कामों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य नहीं खोया तो परिणाम निकलना तय है.शनिवार को उधार दिया पैसा आपको वापस मिल सकता है. दफ्तर में आपको पूरा सहयोग मिलेगा. प्रमोशन के भी आसार बन रहे हैं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे. इस राशि के जातकों के कामों में यदि कुछ बाधाएं  आ रही हैं तो उसका निदान भी मिलेगा. किसी नई नौकरी को करने की आपकी इच्छा को परिवार का समर्थन मिलेगा. आपको किसी पुराने मित्र से  लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा. कारोबार-व्यापार में अलर्ट रहें, क्योंकि आपको पार्टनर की ओर से धोखा मिल सकता है.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

राजनीति में किए गए प्रयास आपके बेहतर रहेंगे. आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. ध्यान रखें कि बजट ना गड़बड़ाने पाए. शनिवार को मिथुन राशि के जातकों की इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे. आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी. आप यदि कोई काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

शनिवार को  आपको अपने बिजनेस में योजनाओं के साथ-साथ कुछ नए उपकरणों पर भी पूरा ध्यान देना होगा. कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. आपको किसी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है. सिंगल लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है. इसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है. आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

आपको लेनदेन बहुत ही सावधानी से कामों को करना होगा. शनिवार को आप अपने कामों से मेहनत को पूरा करेंगे, लेकिन आपको फल मिलने में समस्या अवश्य आएगी. सिंह राशि के जातकों को किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. शनिवार को आपको यदि कोई शारीरिक समस्या हो तो आप उसे नजरअंदाज ना करें.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

छात्रों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा. जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील देंगे, उन्हें परीक्षा में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी. आपकी संतान अपनी मनमर्जी चलाएगी, जिस कारण उनके समस्याएं बढ़ेंगी आपको अपने पुराने लेनदेन से समस्या आ सकती है. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए  शनिवार का दिन चिंता में डालने वाला है. गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा. लव लाइफ में भी समस्याएं आ सकती हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं. शनिवार का दिन बहुत ही अच्छा है. तुला राशि के जातकों के रोजगार में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. शनिवार को आपको कामों में कठिनाइयां अधिक रहने से आपका मन परेशान रहेगा. आपको किसी विशेष काम को लेकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है. इससे परिवार के लोग परेशान होंगे.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

शनिवार को आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचे. वृश्चिक राशि के जातकों को शनिवार को सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. आपके कुछ नया करने के प्रयास रंग लाएंगे. घर परिवार में भी चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे. दफ्तर में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है. प्रमोशन का भी चांस बनेगा.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

वीकेंड पर शनिवार को आप अपनी खान-पान की आदत के कारण कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी. शनिवार का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा. विदेशों से पढ़ाई लिखाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप मिल सकती हैं. आपके अधिकारी भी  आपके कामों को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं. शनिवार को लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. सिंगल अपनी लव पार्टनर के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

मकर राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा.   आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर देना होगा. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने के लिए आ सकता है. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है. आपकी धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. आपको अपने आस पड़ोस में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के मन में परिवार से जुड़े कार्यों को पूरा करने में उत्साह बना रहेगा. दिन बहुत खर्चीला रहने वाला है, क्योंकि आपके सामने कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे. आप दफ्तर में लोगों से आसानी से काम निकलवाने की कोशिश करेंगे और आप इस काम में सफल भी होंगे. शनिवार को आपको किसी कानूनी मामले मे यदि लंबे समय से समस्या आ रही थी, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

दफ्तर में आपके सुझाव का स्वागत किया जाएगा. आपकी इच्छा की भी सम्मान किया जाएगा. मेष राशि के जातक शनिवार को किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं. इस स्टार्टअप में आपको परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. जॉब में बदलाव का सही समय है. ध्यान रखें कि अच्छा ऑप्शन हो तभी नई जॉब का चयन करें. शनिवार को आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा. छात्रों के परिणाम से जुड़ी जानकारी मिल सकती है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News