Aaj ka Rashifal 29 March 2026: रविवार को किसे व्यापार में होगा घाटा, किसे मिलेगा पार्टनर से धोखा; जानिये सभी 12 राशियों का हाल
Aaj ka Rashifal 29 March 2026 | Rashifal today| Horoscope Today | Today Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (29 मार्च 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि (कामदा एकादशी) पड़ रही है. रविवार को अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 2:38 तक और धृति योग रहेगा. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और उपवास के लिए शुभ माना जाता है, जिसमें चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (29 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
छुट्टी का दिन होने की वजह से रविवार को शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. ध्यान रखें कि रविवार को आपको अपने खर्च पर भी काबू रखने की जरूरत है. काराबोर यानी पारिवारिक बिजनेस में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. दफ्तर तनाव और परेशानी देने वाला हो सकता है, कोशिश करें कि किसी के साथ बहस नहीं करें.मुश्किल वक्त में लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा.
वृषभ दैनिक राशिफल
अगर आप किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है. छुट्टी का दिन होने के चलते रविवार को शाम के समय दोस्तों और संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा. एन्जॉय करने के लिहाज से रविवार का दिन अच्छा रहेगा. लेकिन आपको अपनी भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा.
मिथुन दैनिक राशिफल
कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आपको मिल सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे. आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं.
कर्क दैनिक राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा. नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी.व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना काम का रविवार को आपको ऑफर मिल सकता है. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा. मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
सिंह लव राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा. नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी.व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना काम का रविवार को आपको ऑफर मिल सकता है. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा. मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
कन्या दैनिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो रविवार को आपको सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. रविवार को परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा. कुल मिलाकर रविवार का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा.
तुला लव राशिफल
रविवार का दिन आपका अच्छा रहेगा. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए सहयोगी मिलेंगे.कोई नया कार्य शुरू हो सकता है. पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको मुक्ति मिल सकती है.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं. अपने प्रेम का इजहार रविवार को आपके सामने कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.
धनु दैनिक राशिफल
आप जिस काम के लिए प्रयासरत हैं आज आपका काम बिगड़ सकता है. रविवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा.
मकर दैनिक राशिफल
रविवार को आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा. रविवार को विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिवार में कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में रविवार को नुकसान हो सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें.
कुंभ दैनिक राशिफल
दूसरों की बातों पर भरोसा न करें. अपने साथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है. रविवार को किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण उनकी बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं. इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिड़ सकता है.
मीन दैनिक राशिफल
रविवार को आपका दिन अच्छा रहेगा. परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा है मतभेद दूर होगा. कोई नया बड़ा काम आपको रविवार को अपनी फील्ड में मिल सकता है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे. काम विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.