Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal ka Rashifal 30 March 2026: मेष से मीन तक किन राशियों की होगी सप्ताह की अच्छी शुरुआत, किन राशि के चमकेंगे सितारे

Kal ka Rashifal 30 March 2026: मेष से मीन तक किन राशियों की होगी सप्ताह की अच्छी शुरुआत, किन राशि के चमकेंगे सितारे

Kal ka Rashifal 30 March 2026 | Rashifal tomorrow| Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (30 मार्च, 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पड़ रही है.  यह भी ध्यान रखें कि दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 30 मार्च को सोम प्रदोष व्रत है. त्रयोदशी तिथि 30 मार्च को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन सोमवार (30 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 

Last Updated: March 29, 2026 | 6:44 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

परिवार के साथ सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में करना चाहे तो समय अच्छा है. सोमवार को आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मुक्त होंगे. आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किसी से बड़ी मदद मांग सकते हैं. सोमवार के दिन अधिक थकान और भागदौड़ के कारण आप शारीरिक परेशानी महसूस कर सकते हैं. सोमवार की शाम को किसी विशेष व्यक्ति का घर आना होगा, जिस कारण घर का माहौल अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट महसूस होगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

सोमवार को परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी.  आप थोड़ा संभल कर रहें वरना आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. दफ्तर में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद-विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

सोमवार का दिन आपका अच्छा रहेगा. परिवार में चल रहा विवाद खत्म हो होगा. सोमवार को आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

सोमवार को परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी  और प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है.  मौसम के हिसाब से सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है. सोमवार को आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. दफ्तर में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

सोमवार को कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं. आपका मन अशांत रहेगा. पारिवारिक समस्याओं के चलते सोमवा को आप कोई निर्णय ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं. परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

वाहन चलाने में सावधानी बरतें. सोमवार को परिवार में किसी मांगलिक काम का योग बन सकता है. सोमवार को स्वास्थ्य कारणों के चलते आप कुछ परेशान रह सकते हैं. खानपान पर काबू रखें और वाद-विवाद से दूर रहें. आपका स्वास्थ्य बिगड़ा सकता है. घर और परिवार में कुछ लोग मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

सोमवार को परिवार के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. सोमवार को आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस कर सकते हैं. नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने के योग हैं.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

संपत्ति को लेकर परिवार में आपसी झगड़े के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है. वाणी पर संयम रखें. सोमवार को  व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी.   वाहन चलाने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें वरना कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट आपको महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

सोमवार को कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं. आपका मन अशांत रहेगा. पारिवारिक समस्याओं के चलते सोमवा को आप कोई निर्णय ले सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्थिति बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं. परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

मौसम का मिजाज बदल रहा है. सोमवार को खानपान का ध्यान रखें, क्योंकि इससे तबीयत खराब हो सकती है. परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें. सोमवार को  आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में यानी सोमवार को आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे. आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग शक्ति है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों की पारिवारिक परेशानियों के चलते घर में पत्नी से झगड़ा हो सकता है. सोमवार को आप दफ्तर में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं. प्रमोशन का समय नजदीक है. ऐसे मे आप दफ्तर में किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं. बजट का ध्यान रखें. अतिरिक्त खर्च से बचें, क्योंकि इससे आर्थिक दिक्कत में आ सकते हैं. जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है. सोमवार को वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News