Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal ka Rashifal 31 March 2026: बिजनेस में होगा फायदा या जॉब में मिलेगा प्रमोशन? क्या कहते हैं मेष से मीन तक की राशि के सितारे

Kal ka Rashifal 31 March 2026: बिजनेस में होगा फायदा या जॉब में मिलेगा प्रमोशन? क्या कहते हैं मेष से मीन तक की राशि के सितारे

Kal ka Rashifal 31 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार,  मंगलवार (31 मार्च, 2026) को  शुक्ल त्रयोदशी तिथि पड़ रही है.  शुक्ल त्रयोदशी तिथि मंगलवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल चतुर्दशी रहेगी. उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी. नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी रहेगी. मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 38 मिनट पर होगा.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (31 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  

Last Updated: March 30, 2026 | 2:08 PM IST
Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है. गुरुवार को बिजनेस में निवेश कर सकते हैं. इससे लाभ होगा. मंगलवार को साथ ही घर खरीदने का मन बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मंगलवार को पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला ले सकते हैं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

मंगलवार को  पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. मंगलवार को कोई बड़ी पार्टनरशिप से व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. मंगलवार को मौसम का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन कुल मिलाकर स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने से बचें. मंगलवार को इस राशि के जातक मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. किसी जरूरी काम के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं. यात्रा के दौरान अपने सामान की हिफाजत रखें. निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं करें. ट्रेन या फिर हवाई सफर अधिक सुरक्षित रहेंगे. स्वास्थ्य को लेकर कई परेशानियां सामने आ सकती हैं. परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

मंगलवार को कोई नया वाहन खरीदने का योग बनेगा. बिजनेस में कोई बड़ा लाभ होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. मंगलवार को रुका हुआ धन मिल सकता है.  परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे. मंगलवार शाम को पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो  सकता है. आपसी विवाद के चलते तनाव महसूस करेंगे. मंगलवार का दिन आपके लिए कठिन रह सकता है. यात्रा पर जाएं तो अपने मोबाइल और पर्स का ध्यान रखें. अगर कोई बड़ा ऑफर मिले, तो सोच-विचार कर निवेश करें. इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेंगे तो नुकसान नहीं होगा वरना आर्थिक नुकसान तय है.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

मंगलवार को बिजनेस में लॉस हो सकता है. आपके लिए मंगलवार का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. आप किसी काम को लेकर चिंतित रहेंगे. पार्टनर से सतर्क रहे वरना बड़ा नुकसान हो सकता है.  वाणी पर संयम रखें. मंगलवार को कोई दुखद समाचार मिल सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है. किसी नए काम को मंगलवार को करना चाहते हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें. यह सही समय नहीं है, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट में मंगलवार कोई बड़ा निवेश न करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

मंगलवार को परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है. मंगलवार को आप किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रह सकता है. किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस में पार्टनर से सतर्क रहें.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

मंगलवार को पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं. आप अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. साथ ही व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आप अपने बिजनेस में बदलाव कर सकते हैं. किसी को बड़ी धनराशि उधार में देना आपके लिए ठीक नहीं होगा. व्यर्थ के विवाद से दूर रहें.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

बिजनेस में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है. कारोबारी हैं तो अपनी जानकारी को सार्वजनिक न करें वरना नुकसान हो सकता है. आप इन दिनों आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं. ऐसे में कोशिश करें कि अनाप-शनाप खर्चों पर रोक लगाएं. अतिरिक्त काम के उपाय करें, जिसे आपका बजट भी ठीक हो.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

मौसम के हिसाब से परिवार में कुछ लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. सोमवार को आप किसी नए कार्य की शुरुआत न करें वरना नुकसान होना तय है. मंगलवार को आप किसी बड़ी उलझन में फंस सकते हैं. व्यवसाय में बड़ा लेनदेन मंगलवार को ना करें. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा. मंगलवार को शाम को मेहमान घर आ सकते हैं.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

मंगलवार को  परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. मंगलवार को आपको अपनी लाइफ में बदलाव करना होगा. बिजनेस में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा. मंगलवार को आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News