Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 4 February 2026: भाग्य देगा आपका साथ, इन 5 राशिवालों को मिलेगी बड़ी सफलता! पढ़ें मेष से मीन तक कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 4 February 2026: भाग्य देगा आपका साथ, इन 5 राशिवालों को मिलेगी बड़ी सफलता! पढ़ें मेष से मीन तक कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 4 February 2026: आज 4 फरवरी 2026, बुधवार का दिन है. ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए आज का दिन बेहद खास है, कुछ राशि के लोगों को आज बेहद बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, नौकरी में बॉस आपके काम से खुश होंगे. व्यापार के लिहाज से आप कुछ राशि के लोगों का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं तो पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक के दैनिक राशिफल.

Last Updated: February 3, 2026 | 3:22 PM IST
Today Aries Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि- वालों आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी. महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते. आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी. आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ी जाएं.आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है. इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है. आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि- वालों आज किस्मत आपके साथ रहेगी. आज आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें. ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें. हो सकता है बॉस आपको किसी जरुरी काम से विदेश यात्रा पर भेज सकते हैं. आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे. यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी.

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि- वालों आज का दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. आज पड़ोसीयों के साथ किसी आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं. समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. सफलता में आ रहीं सभी दिक्कते दूर होंगी. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे. परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा. लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी.

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि- वालों आज भविष्य के लिये योजनायें बनाने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है. आपके जीवन में आ रही सभी कष्टों का निवारण होगा| कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठिक हो जायेगा. कामकाजी महिलाओं के लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है.

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि- वालों आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है. आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे. पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है. आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है. किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों सलाह लें . पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें. जीवनसाथी से बड रही अन बन दूर हो जायेगी और रिशते में मधुरता आयेंगी. माता की सेहत अच्छी रहेगी. छात्रो का पढाई में मन लगेगा.

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि- वालों आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा. किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है. कुवारी कान्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश आज पूरी हो सकती है. कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है. आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा. अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा.

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि- वालों आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत हैं. छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा. आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं , आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे. विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लोकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा. जरुरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े. इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी. स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. घरवालों के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बना सकते हैं. ऑफिस में सहकर्मीयो का स्पॉर्ट मिलेगा.

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि- वालों आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा. कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आ सकता है. आज आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे. किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है. अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है. लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा. आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. दम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेंगी.

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि- वालों आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा . वरना किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है . इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं. इसमें सहयोगीयों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा. बिजनेस में आज आपको सकारारत्म परिणाम मिलने वाला है. आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी. जिसका आपको फायदा जरुर मिलेगा. इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी. इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा.

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि- वालों आज का दिन खुशियां लेकर आया है. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है. आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी. यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं . अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जायेंगे आज आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि- वालों आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं. साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकत है. पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा. लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे. बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा. आज लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा. बिजनेस मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे. नयी सहभागीता होने की उम्मीद है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि- वालों आज का दिन शानदार रहने वाला है. किसी सरकारी अधिकारि का सहयोग आपको मिलेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा. पार्टनर के साथ रोमांटीक डीनर पर जा सकते हैं. रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे. आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे. आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है. इससे आपको मानसीक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है. सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.