Aaj Ka Rashifal, 4 January 2026: इन राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम, धन लाभ के हैं योग! पढ़ें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 January 2026: आज 4 जनवरी 2026, रविवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रथम तिथि रहेगी, जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दूसरी तिथि लग जाएगी. वही आज पुनर्वसु नक्षत्र के साथ वैधृति योग रहेगा. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? लव लाइफ में क्या आएगा बदलाव? व्यापार में होगा मुनाफा या नहीं? क्या नौकरी में होगा प्रमोशन या नहीं? अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानने के लिए पढ़े यहां (मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बितेगा. बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं. आज अचानक से आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे . जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से बातचीत हो सकती है. जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा. आज बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है. प्राईवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने का चांस बन रहा है. लवमेट वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. रात को डिनर करने बाहर जाएंगे.
वृष राशिफल
वृष राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. बाहर का मौसम आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा. दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हो. आज आपके बिजनेस में दो गुना वृदि होगी. जिससे आपको खुशी मिलेगी. आज आपके बच्चें आपको गौरान्वित करेंगे. जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान – सम्मान बढ़ेगा. आज आपको संतान पक्ष की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य होगा. लवमेट आज आपकों सरप्राइज दे सकता है. इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास बढ़ेगी.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि – वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हो. दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा. दो गुना कमाई होने के योग बन रहे है. संगीत में रुझान वालों को आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफऱ मिल सकता है. आज आप गरीबों की सहायता करोगे. जिससे आपके मन को सुकून की प्राप्ति होगी. आज ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे. जुनियर आपसे काम सिखने आ सकते है.
कर्क राशिफल
कर्क राशि – वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है. ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है. इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा मायूसी भरा होगा. आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप खुद को तनावरहित महसूस करेंगे.
सिंह राशिफल
सिंह राशि - वालों आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है. आज आपको कई बड़े फायदे होंगे. इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है. गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से किसी बड़ी डील का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही आप जो भी चाहते है वो काम भी पूरें हो जायेंगे. इस राशि वाले छात्रो को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी. अगर किसी इंटरव्यू में जाना चाह रहें है तो आप सटीक जवाब देने के प्रयोग करे फालतू की जवाब देने से बचें. इस राशि वाले लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है.
कन्या राशिफल
कन्या राशि – वालों आज आपके मन में नए – नए विचार आएंगे. आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे. हालांकि उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है. अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा. आज आप अपनो को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं. आत्मविश्वास रखें. जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा हो सकते हैं. परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लांनिग करोगे.
तुला राशिफल
तुला राशि – वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा हो सकता है . कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है. अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं. मन में किसी तरह की उत्सुकता भी हो सकती है. आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है. सोचे हुए काम भी पूरे होने के चांस हैं. बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिल सकती है. वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं. संतान की उन्नति से खुशी बढ़ेगी.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि – वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा . आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे. आज सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है. आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है . जिससे आप थकान महसूस करेंगे. आज दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाओगे. जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से भी होगी. रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. स्टूडेंट के लिए आज का दिन मन लगाकर पढ़ाई करने वाला है. पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है.
धनु राशिफल
धनु राशि – वालों का मन आज अध्यात्मक की तरफ रहेगा. आज आप घर में कीर्तन भी करेंगी. पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है. हालांकि कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आन्नद मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नत भी किया जा सकता है, साथ ही आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी.
मकर राशिफल
मकर राशि - वालों आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें. आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं. आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें. कई तरह की उलझनों और कामकाज में आप फंस सकते हैं. सभी के साथ प्यार से पेश आये. इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी इंटरव्यू में जाना है तो आप जरूर जायें. आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी. आज आप लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा. मानसिक सुख प्राप्त होगा .
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि - वालों आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे. आज वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाये. आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है. आज आपके रूके हुए काम पूरे होने के आसार नजर आ रहे है. आज आप सामने आई समस्याओं को हल आसानी से निकाल सकते है. आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है. आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरूस्कृत किया जा सकता हैं. शुभ समाचार मिलने के योग बनेगें.
मीन राशिफल
मीन राशि – वालों आज का दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी. आज आपको कोर्ट– कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी . इस राशि के लोगों को आज संतान के की ओर से किसी निराशा से सामना करना पड़ सकता है. ज्यादा आक्रामक होने के कारण भी आप करियर में आगे बढ़ने के मौके गंवा सकते हैं. किसी की देखा-देखी करेंगे तो इसमें फंस सकते हैं. आपके दुश्मन आपके कामों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिये आज अपने दुश्मनों से दूरियां बनाकर रहें. इस राशी के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी. आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते है.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.