Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Kal Ka Rashifal, 4 March 2026: इन 4 राशियों को मिलेगी तरक्की, धन लाभ के भी हैं योग! पढ़ें आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal, 4 March 2026: इन 4 राशियों को मिलेगी तरक्की, धन लाभ के भी हैं योग! पढ़ें आज का राशिफल

Kal Ka Rashifal 4 March 2026: आज 4 मार्च बुधवार है. आज का दिन कई राशियों का भाग्य चमका देने वाला है. धन लाभ होगा, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है, आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.

Last Updated: March 3, 2026 | 2:57 PM IST
Today Aries Horoscope  Mesh Rashifal - Photo Gallery
1/13

मेष राशिफल

मेष राशि - वालों आज कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर ही आगे बढ़ें. दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे. जिससे आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे. जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है. आपको अपने घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा.

Today Taurus Horoscope vrishabh Rashifal - Photo Gallery
2/13

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि - वालों आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी. ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे. मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा . मैकेनिकल इंजीनियर्स को काम में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा. आपका दिन अच्छा रहेगा. शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा. माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे.

Today Gemini Horoscope Mithun Rashifal - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि - वालों आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे. आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे. जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे. किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा. आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी.

Today Cancer Horoscope Kark Rashifal - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों आज आप अपने आस-पास के लोगों से कुछ नई बातें सीखेंगे. आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत है. आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होने की संभावना है. जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं. मित्रों से मिलने के लिए उनके घर जा सकते हैं. इससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। परिवारिक रिश्तो में भी मजबूती आयेगी.

Today Leo Horoscope Sign Rashifal - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि - वालों आज कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे. इस राशि के बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी. आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी. जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनका रूका हुआ पैसा वापस येगा. जीवनसाथी के साथ शाम को अच्छा समय बितायेंगे.

Today Virgo Horoscope Knaya Rashifal - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. हर जगह आपकी प्रशंसा होगी. बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी. आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी. आज आपको मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा. आपको सभी काम में सफलता मिलेगी. किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा. आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे.

Today Libra Horoscope Tula Rashifal - Photo Gallery
7/13

तुला राशि (Libra)

तुला राशि – वालों आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने के योग बन रहे है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा. खास तौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा, आपको कुछ नया सिखने का मौका मिलेगा. आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे, इससे माता-पिता के साथ रिश्तें बेहतर होंगे. महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है. बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्रप्त होंगे.

Today Scorpio Horoscope Vrishchik Rashifal - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि – वालों आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे. आय के नए स्रोत सामने आयेंगे. ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा. सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स वालों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा. कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी. सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे . इससे सेहत भी अच्छी रहेगी.

Today Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal - Photo Gallery
9/13

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि – वालों आज आपको कोई शुभ समाचार प्रप्त होगा. परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी. किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है. उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा. आज अपने जिवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे. जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा. आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा. दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं.

Today Capricorn Horoscope Makar Rashifal - Photo Gallery
10/13

मकर राशि (Sagittarius)

मकर राशि वालों को आज अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. कुछ लोग आपके काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा. आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए. खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए. करोबार में बरकत होगी. आपके दम्पत्य जीवन में रिश्तों में मिठास आयेगी.

Today Aquarius Horoscope Kumbh Rashifal - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों, आज आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगाएँगे. करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं. बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए. घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है. इसलिए आज बिना बात की बहस में ना पढ़ें. बड़ी बहन के सहयोग से आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी. आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए.

Today Pisces Horoscope Meen Rashifal - Photo Gallery
12/13

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि – वालों आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे. आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं. आज आपकी सकारात्मक सोच किसी के लिये हितकर साबित होगी. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे. वहाँ खरीदने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी. आज आपको किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

More News