Aaj Ka Rashifal, 5 Feb 2026: तरक्की चूमेगी आपके कदम, मेहनत का मिलेगा फल, धन लाभ के है चांस! पढ़ें मेष से मीन तक कल का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 February 2026: आज 5 फरवरी 2026, गुरूवार का दिन है. ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए आज का दिन बेहद खास है, कुछ राशि के लोगों को आज बेहद बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, नौकरी में बॉस आपके काम से खुश होंगे. व्यापार के लिहाज से आप कुछ राशि के लोगों का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है. अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं तो पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक के दैनिक राशिफल
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए. परिवार वालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे, उनके साथ मंदिर जाने की योजना बनायेंगे. आज कोई नया कार्य सिखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा. कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं. माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा. दामंपत्य जिवन में चलती आ रही आपकी सभी समस्याएं दूर होगी.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी महसूस होगी. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है. घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है उसके साथ किसी खास विषय पर बातचीत होने की संभावना है. इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा, परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि - वालों आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं . इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा. घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी. रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चहा रहें तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है. अविवाहित लोगों को आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है. आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी. माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे. आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे. धन में वृद्धि होगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी मित्र से होगी, ये मुलाकात आपके लिये लाभदायक रहेगी. आज आपके लम्बें समय से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, इससे आपका मन खुश रहेगा. किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें. इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठायेंगे, शाम के समय किसी पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जायेंगे. आज आपको कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिससे आपको धन लाभ होगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे. किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिल सकती है. आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे, इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है. आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे . आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी. आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा, आप बेहतर फील करेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी. आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेगे , आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं. ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए. शाम को पारिवार के साथ डिनर करने से, रिश्ते मजबूत होंगे. सेहत के लिहाज से आप आज अपने आपको तंदरूस्त महसूस करेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी. व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा. आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे. व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी. किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी. इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी. लवमेट को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा. सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा. माता पिता का यहयोग आपके साथ रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि - वालों आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगीयो से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा. आज भविषय में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंने का वादा कर सकते है. इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी. सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे. किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा. बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि – वालों आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा. आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए. अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे. आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी. नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए. दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे. करोबार में आ रही अड़चनें खत्म होंगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए. मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा . घर पर किसी बड़े से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए. दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बेगा. बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं. जल्द ही आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा. परिवार के साथ भी अच्छा समय बितेगा. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि – वालों आज कोई आपकी ड्रेस की तारीफ कर सकता है. इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी. आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा. समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी. आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे. व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी. सेहत आज पहले से बहतर रहेगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.