Kal ka Rashifal 6 April 2026: मेष से मीन तक? बिजनेस, पढ़ाई और सेहत का हाल, जानें यहां
Kal ka Rashifal 6 April 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (06 अप्रैल, 2026) को वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है. 6 अप्रैल को माता अनुसुइया की जयंती भी मनाई जाएगी. सबसे जरूरी बात यह है कि चतुर्थी तिथि सोमवार दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, जबकि दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट तक सिद्धि योग है. नक्षत्र की बात करें तो सोमवार देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र है. बिजनेस, पढ़ाई, सेहत, कारोबार-व्यापार को लेकर कैसा रहेगा सोमवार? जानने के लिए पढ़िये मेष से मीन (मेष-Aries, वृषभ-Taurus, मिथुन-Gemini, कर्क-Cancer, सिंह-Leo, कन्या-Virgo, तुला-Libra, वृश्चिक-Scorpio, धनु-Sagittarius, मकर- Capricorn, कुंभ-Aquarius और मीन-Pisces) तक राशि के जातकों का हाल.
मेष दैनिक राशिफल
सोमवार को कोई बड़ा निवेश न करें. अभी खरमास चल रहे हैं. ऐसे में प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें. वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, हादसे का खतरा बना रहेगा. गर्मी के मौसम में सोमवार को आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. अपने साथ-साथ परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. वाहन आदि चलाने में सावधानी रखनी जरूरी है. किसी विशेष काम की शुरुआत के लिए मन में बन सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी. सोमवार शाम तक किसी पुराने काम के पूरे होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा.
वृषभ दैनिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का सोमवार का मिला जुला रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत यानी स्टार्टअप्स शुरू करने की सोच रहे हैं तो 10 दिन के टाल दें. 15 अप्रैल को खरमास खत्म होने के साथ ही आप स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे.सोमवार को पत्नी बच्चों के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा. नया वाहन या मकान खरीदने का विचार बनाएं, लेकिन खरीदारी करें खरमास के बाद. कोई पुराना मित्र सोमवार की शाम को आपसे मिल सकता है. बिजी होने के बावजूद आपका धर्म है कि उसे उचित सम्मान और समय देने का प्रयास करें.
मिथुन दैनिक राशिफल
परिवार में कोई पुराना विवाद सोमवार को खत्म होगा.इसके बाद पूरा दिन सकारात्मक रहेगा. पिछले हफ्त के अधूरे काम करने में आप सक्षम होंगे. इरादे नेक हैं तो किसी बड़े प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए ले सकते हैं. बड़ी बेटी की शादी के लिए रिश्ते आ रहे हैं तो हामी भर दें. अक्षय तृतीय पर आपके लिए विधिवत हां कहना अच्छा रहेगा.
कर्क दैनिक राशिफल
आर्थिक तौर से सोमवार का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. इसके चलते परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में नुकसान होने से सोमवार को आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है. वहीं, कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे. बिजनेस में सुधार के लिए सोमवार को कोई बड़ा निर्णय न लें वरना नुकसान हो सकता है. बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं. पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी.
सिंह दैनिक राशिफल
सोमवार सुबह से ही पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा. कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है, लेकिन आर्थिक तौर से दिन आपके लिए ठीक नहीं है. व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं. सोमवार को व्यापार में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा, जिससे परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.इससे पारिवारिक कलह पैदा होने का खतरा है. ऐसी स्थिति में पूरा परिवार परेशान होगा.
कन्या दैनिक राशिफल
सोमवार को आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं. इसके साथ ही बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता है. निवेश के लिहाज से भी सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी पुराने अपने खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे खुशी मिलेगी. सप्ताह की शुरुआत में ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. सालों पहले किया कोई पुराना बड़ा निवेश आपको लाभ पहुंचाएगा.
तुला दैनिक राशिफल
परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे, लेकिन पंडित से पूछकर, क्योंकि खरमास में शुभ काम से परहेज करें. सोमवार का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है. आप अपने किसी पर्सनल काम को लेकर सोमवारको बहुत उत्सुक दिखाई देंगे. आपका काम पूरा होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. पत्नी और बच्चों के साथ सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है. फिल्म और डिनर के लिए जा सकते हैं.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
सोमवार को दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. आप वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें वरना हादसा हो सकता है. सोमवार को व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें. दफ्तर में आपके काम से सीनियर खुश होंगे. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे. सिंगल को शादी के रिश्ते आएंगे.
धनु दैनिक राशिफल
सोमवार को कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार लें वरना नुकसान की संभावना है. इस नुकसान की वजह से परिवार में मतभेद बढ़ेंगे. व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है.
मकर दैनिक राशिफल
आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता है, लेकिन नकदी या चेक से भुगतान सोमवार को करना शुभ नहीं है. सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं तो परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है.
कुंभ दैनिक राशिफल
सप्ताह के पहले ही दिन परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे. पत्नी से चल रही दूरियां खत्म होंगी. विवाद का अंत होगा तो आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य कारणों से आप परेशान रहेंगे. यह अच्छी बात है कि आर्थिक तौर से दिन सकारात्मक रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा. ध्यान रखें कि नई प्रॉपर्टी और नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं, लेकिन खरमास चल रहा है. ऐसे में किसी पुजारी/ज्योतिषी से सलाह देना अधिक अच्छा होगा.
मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
सप्ताह की शुरुआत नए टारगेट के साथ शुरू होगी. सुबह से शाम तक मेहनत करनी होगी. अधिक काम के चलते शारीरिक थकावट और कमजोरी महसूस होगी. वहीं, बदलते मौसम में पत्नी और बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत की चिंता रहेगी. पत्नी की ओर से अच्छी खबर आएगी. सोमवार को आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. लाइफ पार्टनर को जॉब के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. खर्च अधिक होगा. ऐसे में आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगी.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://indianews.in/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.