Aaj Ka Rashifal, 6 Feb 2026: मेष, मिथुन, सिंह किसे होगा धन लाभ, तरक्की के अवसर भी लगेंगे हाथ! पढ़ें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 February 2026: आज 6 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन है. आज ग्रह नक्षत्रों है बेहद शुभ, जानें कौन सी राशि के लोगों के लिए दिन है आज लकी, किसी राशि के लोगों को मिलेगी सफलता और कौन सी राशिवालों को होगा धन लाभ…अपना आज का राशिफल (Today Horoscope) जानना चाहते हैं तो पढ़ें यहां (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक के दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि – वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. बिजनेस के सिलसिले में आज आपको कई नयें लोगो से बात करनी होगी. साथ ही बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए. इससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे. इस राशि के बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है. आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. आप खुद को थकान से भरा महसूस कर सकते हैं. आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब हो सकते हैं. किसी जरुरी काम में आपको सफलता मिल सकती है. इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा. ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं. लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. साथ में आप अपने साथी को उपहार भी दे सकते है. धन लाभ के अवसर भी आज नजर आ रहे है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आपका बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा. माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आज आपको कुछ मनोरंजन का मौका मिल सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी. आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा. करोबार में बरकत होगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए. किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है. अगर आप कुछ सामाजिक मामलों में हाथ बढ़ायेंगे, तो आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है . कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. बेरोजगार को आज रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे , जिससे आपकी समस्याएं दूर होगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा. आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा. आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे . वैवाहिक जीवन वालों के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी . जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा. कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी. आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे . जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगें, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे. आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा. बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे . व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी. आपकी मेहनत रंग लायेगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं. कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे आप उनसे अपनी मन की बाते भी शेयर कर सकते है,जिससे रिश्तें बेहतर बने रहेंगे. आपकी किसी पुराने मित्र से फॉन पर लम्बी भी हो सकती है. आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए. किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा. आपके परिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आपका दिन खास रहेगा. सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे. बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विवाहितों के लिये भी आज का दिन बढ़िया है. काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी. शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. साथ ही मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद मिल सकती है. आप सभी काम में सफल होंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. किसी तरह की नई प्लानिंग को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं. संतान की ओर से भी आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है. ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है. आपको जीवन में लोगों का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि – वालों आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई विचार आ सकता है. काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है. शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे. प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है. ऑफिस के काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए. आपसे कुछ गलतियाँ होने की संभावना हो सकती हैं. पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे इससे रिश्ते में चल रही सभी परेशानियाँ दूर होगी.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है. बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए. आपको पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. इससे आपको काफी फायदा होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से करियर में सफलता हासिल होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि - वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है. इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नये रास्ते खुल सकते हैं. परिवार वालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.