Kal Ka Rashifal, 6 March 2026: व्यापार में पुरानी इन्वेस्टमेंट से होगा लाभ, दोस्तों का मिलेगा साथ! पढ़ें अपना आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 6 March 2026: आज 6 मार्च शुक्रवार है. ग्रह नक्षत्र के अनुसार आज का दिन काफी शुभ है, आज 3 राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता हैं, लेकिन इन 2 राशि के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है… आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. धैर्य और संयम रखने से सफलता मिलेगी. कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे. इसलिए अपनी कोई बात साफ ढंग से नहीं समझा पाएंगे. किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा. आज आपको कहीं लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए. परिवार की समस्या हल होगी. कोई खुशखबरी भी मिलेगी. स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है. आपने पूरा ध्यान पढ़ाई पर बनाए रखें.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि – वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपके काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं. किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा. आपको नए काम के लिए कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे. आज गुस्से पर थोड़ा काबू रखें, नहीं तो बनते ही काम बिगड़ सकते हैं. आप कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा. आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा. महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा. नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी. सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे. व्यापार में बड़ा लाभ होगा. सीनियर्स का स्पोर्ट मिलेगा. हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है. बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि – वालों आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है. कंप्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है. आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे. अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा. मेहनत का फल मिलेगा. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि – वालों आज किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा. आज आप बेहद व्यवहारिक रहेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपका ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी. रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा. मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएँगे. इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा. दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए. दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा. नये लोगों से मित्रता बढ़ेगी, जो भविष्य में लाभदायक होगी. आपको अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखनी चाहिए. धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं. आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है. कुछ पुराने मामले सुलझ सकते हैं.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे. ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा . आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं. आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, पूरानी की गई मेहनत का फल मिलेगा. घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा. आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा. संतान की ओर से कोई खुशखबरी भी मिलेगी. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे. आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा. प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है. अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी. साथियों से सहयोग मिलेगा. आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. कार्येक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे . जीवन में तरक्की होगी.इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे. किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. बिजनेस की पार्टनरशिप लिए नया इंवेस्टर मिलेगा. ऑफिस के किसी काम में आप व्यस्त हो सकते हैं. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. छात्रों के लिए दिन अच्छा है सारे काम इच्छानुसार पूरे हो जायेंगे. लवमेट के दूसरे की भवनाऔ को समझेंगे. दोस्तों से मुलाकात होगी ,आप उन्से कोई बात शेयर कर सकते है. जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं. रोजाना व्याम करने से बढते वजन की समस्या दूर होंगी.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि वालों के लिए आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे. नौकरी में तरक्की के योग हैं. आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन किसी करीबी की मदद से सब ठीक होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में स्थिर रहेगा. कामकाज की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा. आपके सभी रूके हुए काम पूरें होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं. आपको व्यापार में मुनाफा होगा. महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा. स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा. घर में खुशी का माहौल बनेगा. संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. आपका आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे. किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे साथ ही उनका आशिर्वाद भी आपको मिलेगा.आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.