Kal Ka Rashifal, 8 March 2026: व्यापार में होगा धन लाभ, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन! जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Kal Ka Rashifal 8 March 2026: आज 8 मार्च रविवार है. आज का दिन करियर के लिहाज से कई राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, व्यापार में धन लाभ के योग है और नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है… आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएँगे. बिजनेस की पार्टनरशिप के लिए कोई अच्छा इन्वर्टर मिल सकता है. किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेंगे. जीवनसाथी से बड़ रही अन बन दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आयेंगी. लवमेट के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा. जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ाएँगे. आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है.
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - वालों आज पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे. आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा. इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं. ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं. जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा. घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे . आंखों का खास ख्याल रखें ,इससे संबंधित परेशानी हो सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि – वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे. आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा. पिता को अपनी परेशानी शेयर करने से आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे. किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपके मन में राहत महसूस करेंगे. शाम का समय परिवार वालों के साथ बेहतर समय बिताएंगे, आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा . आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे. कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है. ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे होंगे. किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा, बच्चे भी बेहद खुश होंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चनें आ सकती हैं. स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा, लेकिन आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा . लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा. हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है. बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा. रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा. कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा. नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि – वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए कई अच्छी कंपनियों से ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं. आपको व्यापार में मुनाफा होगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी कि मदद से अपका कोई जरूरी काम पूरा होगा. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं. घर में खुशी का माहौल बनेगा. संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आप अपने किसी भी काम को पूरे मन से करेंगे. आपके हर काम आपके मन-मुताबिक ही होगा, साथ ही आज कोई नया अनुभव आपको मिलेगा. कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है. आज किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है, इसलिए हो सके तो अपने गुस्से पर काबू बनाए रखें. जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी आपको मिलेगी. छात्रो को परिक्षा में सफलता मिलेगी. आपके धन में बढ़ोतरी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे. आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा. प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है. अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी. सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे. किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा. कुछ स्थितियां आपके फेवर में होंगी. खास काम पूरे होंगे . रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा. समाजीक कार्यों में सहयोग देने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे. किसी व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि – वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए और अपनी टिम के साथ मिलकर काम करना चाहिए. आज आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करना पढेगी, यात्रा के दोरान किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे. आज धन लाभ योग भी बन रहा है. दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा. पूराने विवाद भी सामने सकता हैं, आपको उनसे बचना चाहिए. बच्चे माता के घर के कामों में हाथ बटाएँगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपको करोबार के काम से कहीं लंबी यात्रा पर जा पढ़ेगा. कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पाएंगे, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा. किसी कठिन परिस्थिति में आपको पड़ोसियों से मदद मिलेगी. पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे. कोई नया दोस्त भी आज आपका बन सकता है. सेहत के लिहाज से आप तंदरुस्त रहेंगे.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएँगे. ऑफिस में किसी काम को लेकर सहयोगी आपकी तारीफ़ करेंगे, और आपसे काम सिखने की इच्छा भी जाहिर करेंगे. इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है, साथी के साथ यादगार समय बितायेंगें . रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा. स्वास्थ्य फिट रहेगा. किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही बड़ा मुनाफा मिलेगा. परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे. करियर में और आगे बढ़ेंगे.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.