Ka ka Rashifal 9 April 2026: सिंह, कुंभ और मीन के जातकों को होगा लाभ, क्या रहेगी बाकी 9 राशियों की स्थिति?
Kal ka Rashifal 9 April 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (9 अप्रैल, 2026) को वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ रही है. सप्तमी की तारीख गुरुवार को रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इस दिन मूल नक्षत्र और परिघ योग रहेगा. अशुभ मुहूर्त यानी राहुकाल का समय गुरुवार को दोपहर 1 बजगर 58 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. शुभ कार्यों के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 तक रहेगा. पुजारियों के मुताबिक, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम है. बिजनेस, पढ़ाई, सेहत, कारोबार-व्यापार को लेकर कैसा रहेगा गुरुवार? जानने के लिए पढ़िये मेष से मीन (मेष-Aries, वृषभ-Taurus, मिथुन-Gemini, कर्क-Cancer, सिंह-Leo, कन्या-Virgo, तुला-Libra, वृश्चिक-Scorpio, धनु-Sagittarius, मकर- Capricorn, कुंभ-Aquarius और मीन-Pisces) तक राशि के जातकों का हाल.
मेष दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों का गुरुवार का दिन मिला-जुला रहेगा. परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा. शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं. गुरुवार को कोई नया बड़ा काम आपको अपने प्रोफेशन में मिल सकता है. कोई बड़ी डील पार्टनरशिप में कर सकते हैं. इसका फायदा आपको लंबे समय बाद नजर आएगा. परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे. विशेष काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.
वृषभ दैनिक राशिफल
अभी भले ही हालात अच्छे हों, लेकिन शेयर मार्केट या फिर अन्य कहीं बड़ा निवेश ना करें. यह समय सही नहीं है. गुरुवार को आपका दिन परिवार के लिहाज से भी अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है. मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मौसम उतार-चढ़ाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी है वरना सेहत प्रभावित हो सकती है. गुरुवार को आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं. सबसे जरूरी बात यह है कि किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें. वृषभ राशि के जातकों के परिवारों में मतभेद दूर होंगे.
मिथुन दैनिक राशिफल
अपना प्रोफेशन बदलने की ना सोचें. आप यहां पर बेहतर कर सकते हैं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. गुरुवार को आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है, इसके लिए खुद का मानसिक तौर पर तैयार रखें. परिवार या मित्रों में आप किसी अपने को गुरुवार को खो सकते हैं, जिस कारण मन उदास रहेगा. मिथुन राशि के जातकों को गुरुवार को व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
कर्क दैनिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. दफ्तर में कुछ परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है. यात्रा में सावधानी बरतें और हां स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. गुरुवार को वाणी पर संयम रखें, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है. गुरुवार का दिन ठीक नहीं है, क्योंकि व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है.
सिंह दैनिक राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा. गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. किसी विशेष काम के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो गुरुवार को उसको पूरा करने दिन है. यह करना यानी यह काम खत्म करना आपके लिए सफलतादायक रहेगा. नए पार्टनर के साथ गुरुवार को आप समझौता कर सकते हैं. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.
कन्या दैनिक राशिफल
कन्या राशि का जातकों का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में गुरुवार को आप ले सकते हैं. ध्यान रखें कि इसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा. आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जबकि प्रोफेशन में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे. कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है.
तुला दैनिक राशिफल
तुला राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा. मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी. गुरुवार के दिन वाहनों के इस्तेमाल या फिर लंबी यात्रा पर जानें से बचें या फिर जाना ही पड़े तो अधिक सतर्क रहें. परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है. आपको चाहिए कि आप वाणी पर काबू रखें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद गुरुवार को खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. आप चाहे तो कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. साथ ही आपको परिवार में मान सम्मान मिलेगा.
धनु दैनिक राशिफल
धनु राशि के जातकों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. गुरुवार को इस राशि के जातक कोई नया वाहन और मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं, लेकिन इस टाल दें तो अधिक अच्छा रहेगा. आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा. नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है. परिवार में आप धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं.
मकर दैनिक राशिफल
मकर राशि से जुड़े जातकों का गुरुवार का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिसके चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. गुरुवार को कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे. छात्र कोई नया कार्य शुरू ना करें. अगर आप शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं, तो निवेश करने का कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं.
कुंभ दैनिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा. दफ्तर में आपको गुरुवार को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, क्योंकि आपको प्रोजेक्ट तय समय पर ही जमा करना है. इसके चलते स्वास्थ्य में कुछ परेशानी पैदा हो सकती है. व्यापार-व्यवसाय में अपनों से सतर्क रहें, क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है. गुरुवार को वाणी पर संयम रखें. परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें.
मीन दैनिक राशिफल
मीन राशि के जातक गुरुवार को पहले से अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे. आपको कोई विशेष पद कार्यक्षेत्र में मिल सकता है. नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो गुरुवार को आपको सफलता मिलना तय है. व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा. बिजनेस में किसी पर भरोसा करने की गलती नहीं करें. धोखा भी खा सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं.