Aaj Ka Rashifal, 9 March 2026: मेष से मीन तक कौन सी राशि के लिए दिन लाभदायक है? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: आज 9 मार्च सोमवार है. आज का दिन कौन सी रीशि के लिए होने वाला है लाभदायक, किस राशि के लोगों को होगा आज बड़ा धन लाभ , व्यापार के लिहाज से किस राशि के लोगों का दिन है अच्छा … आपना आज का राशिफल (Today Horoscope), जानना चाहते हैं, तो पढ़ें (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) तक का दैनिक राशिफल.
मेष राशिफल
मेष राशि - वालों आज घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है , बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है. धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी . कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है. कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी. आज आप अपनी बहन को कोई उपहार दे सकते हैं. इससे आपके संबंध बेहतर होंगे. बिजनेस के मामले में सब अच्छा ही रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में आपको कोई भी काम नहीं करना चाहिए .
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि - वालों आज लेन-देन के मामले में किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा. जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी. सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे. करोबार में बरकत होगी. आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे. आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी. पहले किए गए किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होगा. महिलाएं आज अपने ऊपर ज्यादा समय देने में लगाएँगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि - वालों आज घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा. जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. आज आपको कोई अच्छी कंपनी से इंटरव्यू पर बुलाया जा सकता है. अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है. नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी. जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा. जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको कोई बढ़िया ऑफ़र मिलेगा. आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि - वालों आज आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे. परिस्थितियाँ भी आपके अनुकूल रहेंगी. आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा. आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. किसी काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लें, आपको फायदा जरूर होगा. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाएगी. प्रोपरटी खरिदना चाहते है, तो बड़ो की सलाह जरूर लें.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि - वालों आज सोचे हुए काम पूरे होंगे. इस राशि के कारोबारियों को फायदा होगा. छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है. अगर आपने हाल ही में कोई नई परियोजना शुरू की है, तो आज आपको मुनाफ़ा हो सकता है. सफलता आपके कदम चूमेगी. पिछले कुछ समय से अपने करियर के लिए किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है. आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा. साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि - वालों आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं . जीवनसाथी की मदद आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचाने में मदद करेगी . आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं . सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा . आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए . साथ ही किसी काम में ज्यादा भाग-दौड़ से आपको बचना चाहिए . स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए . आपके काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि – वालों आज आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए . इससे आपको ही फायदा होगा. परिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको थोड़ा ध्यान बनाए रखने की जरूरत है. घर में शांति का महोल बना रहेगा, इससे आपको घरवालों से कोई भी बात करने में आसानी होगी. आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि – वालों आज बिजनेस में आपको अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है, इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी . कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा. आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे. आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिलेगा जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने गुरु से कुछ नया सीखने को मिलेगा. परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी. सच्चे मन से कि गई मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि – वालों आज आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है, इसमें सिनियरस का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए. आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे. इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है. आप परिवार के किसी काम में व्यस्त भी हो सकते हैं. छोटे उद्योगियों के लिए दिन ठीक रहेगा.
मकर राशि (Sagittarius)
मकर राशि – वालों आज मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा. कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आयेंगी. दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे. आपका दिन अच्छा बितेगा. आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा. आप बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे. आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान-समान बढ़ेगा. लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे. लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि – वालों पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी. आप आज कहीं धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं. राजनिति क्षेत्र से जुड़े लोगो का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है. बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं. हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पाएँगे. आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी.
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि – वालों आज आप तरोताजा महसुस करोंगे. वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है, आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं. बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में फायदा होगा. आपकी तरक्की सुनिश्चित है. कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे जिसका आप भर पूर फा.दा उठआयेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल जायेगा. जीवनसाथी के साथ डिनर पर बहार जा सकते है, इससे रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी. रोजाना सुबह व्याम करने से बढ़ते वजन की परेशानि दूर होगी.
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.