Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बदलेगी किस्मत या पलटेगी बाजी? फैसले लेने से पहले पढ़ लें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बदलेगी किस्मत या पलटेगी बाजी? फैसले लेने से पहले पढ़ लें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 September 2025 : आज चंद्रमा ने कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां उनकी युति मंगल के साथ होने वाली है. नवरात्रि की तृतीया तिथि मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा को समर्पित है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शरीर के सभी रोग, दुख और कष्ट दूर होते हैं। कुछ राशि के लोगों को करियर में उन्नति, पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बैठाने का मौका दे कैसा बीतेगा आज का दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

Last Updated: September 23, 2025 | 12:30 PM IST
Mesh - Photo Gallery
1/12

मेष-

किसी भी व्यक्ति पर आसानी से भरोसा नहीं करना है. नए कार्य के जोखिम का आकलन करने के बाद ही आगे बढ़े. युवा वर्ग की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है. अहंकार के कारण प्रेमी प्रेमिका से दूरी बढ़ने की आशंका है. रिश्तों में बुद्धि का प्रयोग मत करें, इसे प्यार और स्नेह से सींचने का प्रयास करें.

Taurus - Photo Gallery
2/12

वृष-

आप लक्ष्य के बहुत निकट खड़े हैं, इस समय आलस्य और लापरवाही बिल्कुल मत दिखाएं. कारोबार को आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए पार्टनर या मित्र किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं, घर का माहौल शांत करने के लिए न चाहते हुए भी कि न दूर जाने का फैसला लेना सकता है. सेहत में चिंता ही आपकी खराब सेहत का सबसे बड़ा कारण है.

Gemini - Photo Gallery
3/12

मिथुन-

जिस कारण मिथुन राशि के लोगों का कार्यस्थल पर मन कुछ कम लगेगा, या यूं कह लीजिए कार्य से जी चुराने का प्रयास करेंगे. कठिन स्थितियों को सॉल्व करने के लिए मित्र एवं सहयोगी से मदद ले सकते हैं. घर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. सेहत को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा.

Cancer - Photo Gallery
4/12

कर्क-

इस राशि वालों की आज के दिन मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी. युवा वर्ग महत्वपूर्ण निर्णय जिद्द में नहीं बल्कि समझदारी से ले. घर में अपने विषय में कुछ आलोचनात्मक बातें सुनने को मिल सकती है. वृद्ध महिलाओं की सेहत का विशेष ध्यान रखें. आपकी सेहत की बात करें तो इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए भोजन थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करें.

Lion - Photo Gallery
5/12

सिंह-

सिंह राशि के लोगों के कार्यस्थल पर स्थानांतरण संबंधी बातें हो सकती हैं. युवा वर्ग के घर के आस-पास यदि कोई धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है. घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा, साथ ही घर के बड़े लोगों का सहयोग होगा. कमर दर्द और पीठ दर्द से संबंधित दिक्कतों को लेकर परेशान हो सकते हैं, ऐसे में भारी सामान उठाने से बचना चाहिए.

Virgo - Photo Gallery
6/12

कन्या-

इस राशि के लोगों का कामकाज में मन न लगना की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग आर्थिक चिंताओं को लेकर परेशान रहेंगे. युवा वर्ग किसी के प्रति द्वेश की भावना मन में पनपने न दें. रिश्तों में यदि तनाव चल रहा है. खाने में संतुलन रखना है और जरूरी एक्सरसाइज करते हुए कैलोरी बर्न करने का प्रयास करें क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका है

Libra - Photo Gallery
7/12

तुला-

तुला राशि के लोग सकारात्मक तरीके से काम करिए. व्यापारी वर्ग जितना मीठा और सौम्य बोलेंगे, उतना ही वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा. पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी की रोकटोक भी आपको कुछ रास नहीं आएगी. गैस्ट्रिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

scorpio - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक-

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के बैंकिंग सेक्टर वाले लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है. व्यापारी वर्ग को आर्थिक ग्राफ को बढ़ाने के लिए नए रास्ते बनाने पर फोकस करना होगा. आज के दिन युवा वर्ग ऐसे लोगों से अलर्ट रहें. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अलर्ट रहने की आवश्यकता है. पेट से संबंधित दिक्कतें दे सकती हैं जिसे लेकर आपको आज के दिन अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है.

Sagittarius - Photo Gallery
9/12

धनु-

आज के दिन यात्रा करना या लोगों से मिलना-जुलना टाल दें. कार्य के प्रति जरा सी भी ढिलाई बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है. व्यापारी वर्ग को अपनी जमी-जमाई स्थिति के बाद भी कारोबार की उन्नति के लिए कुछ नए उपाय करने पड़ सकते हैं. संवाद और एक दूसरे को सहयोग आपके दांपत्य रिश्तों को मज़बूत बनाने वाला रहेगा. फिटनेस को लेकर एक्टिव रहने की सलाह है.

Capricorn - Photo Gallery
10/12

मकर-

मकर राशि के लोग कार्यों में धैर्य रखें. पिता से बातचीत जरूर करें क्योंकि उनका मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक साबित होगा. बुजुर्गों की सोच में बदलाव देखने को मिलेगा और घर का माहौल भी आनंदित रहेगा. दांतों की केयर भी विशेष तौर पर करनी होगी.

Aquarius - Photo Gallery
11/12

कुंभ

इस राशि के लोग पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर अधिक फोकस करें, आज के दिन इन्हें निपटाने आसान होगा. बड़ी डील करने से बचना चाहिए अन्यथा धन फंस सकता है. युवा वर्ग खुद को प्रसन्न रखने की कोशिश करें. अभिभावक बच्चों के स्वभाव पर ध्यान दे. ग्रहीय स्थितियां इंफेक्शन करा सकती हैं, इसके प्रति सचेत रहें.

Pisces - Photo Gallery
12/12

मीन-

मीन राशि के लोगों ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए नये जोश के साथ लगना होगा. व्यापारियों को अच्छी सूचना मिलने की संभावना है. बड़े-बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें, उनसे मिलने वाला अमूल्य ज्ञान आपके लिए अत्यधिक फलदायी साबित होगा. खाने के तुरंत बाद बैठने वाले काम करने से बचें और खानपान को भी संतुलित रखें.