Aakash Chopra: बल्ला हुआ खामोश, तो आवाज से बनाई पहचान! आकाश चोपड़ा का क्रिकेटर से कमेंट्री स्टार तक का सफर
Aakash Chopra Commentator: भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा क्रिकेट की दुनिया में ज्यादा बड़ा नाम नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने कमेंट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. आकाश चोपड़ा दुनिया के सफल कमेंटेटरों में गिने जाते हैं. वह अपने खेल और तकनीकी समझ के जरिए क्रिकेट फैंस तक एनालिसिस पहुंचाते हैं. भारतीय फैंस को आकाश चोपड़ा की कमेंट्री खूब पसंद आती है. हालांकि क्रिकेटर से फेमस कमेंटेटर बनने का सफर आकाश चोपड़ा के लिए काफी मुश्किल रहा है. इस दौरान उन्होंने बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आकाश चोपड़ा का क्रिकेट से कमेंटेटर तक का सफर…
आकाश चोपड़ा के क्रिकेटर बनने का सफर
आकाश चोपड़ा का 19 सितंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था. उम्र बढ़ने के साथ-साथ आकाश चोपड़ा की क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी, जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कदम रखा. आकाश चोपड़ा ने साल 1997 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया.
आकाश चोपड़ा का इंटरनेशनल डेब्यू
आकाश चोपड़ा ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए 1997 से 2003 तक लगातार शानदार किया. इसके चलते आकाश चोपड़ा को 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिला. आकाश चोपड़ा ने अपने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए.
2004 में खेला आखिरी टेस्ट
आकाश चोपड़ा ने साल 2003 से 2004 के बीच भारत के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उनके बल्ले से 23 के एवरेज से कुल 437 रन निकले, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे. साल 2004 में आकाश चोपड़ा को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया. इसके बावजूद आकाश चोपड़ा लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकाश चोपड़ा के नाम 162 मैचों में 10,839 रन दर्ज हैं. इसमें 1 तिहरा शतक भी शामिल है.
IPL में भी खेला
साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई, जिसमें आकाश चोपड़ा को खेलने का मौका मिला. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आकाश चोपड़ा को अपनी टीम में शामिल किया. उन्होंने RR के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ IPL डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए भी IPL मैच खेले. हालांकि उनका IPL करियर भी काफी छोटा रहा. आकाश चोपड़ा ने IPL में कुल 7 मैच खेले, जिनमें 6 पारियों में 74.6 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 53 रन बनाए.
स्ट्राइक रेट को लेकर ट्रोलिंग
आकाश चोपड़ा को उनकी स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर खूब ट्रोल किया गया. IPL में आकाश चोपड़ा स्ट्राइक रेट सिर्फ 74.6 का रहा है. इसके अलावा घरेलू टी20 क्रिकेट में भी आकाश चोपड़ा ने सिर्फ 91.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. हालांकि आकाश चोपड़ा ने ट्रोलर्स को अच्छा जवाब जवाब दिया. आकाश चोपड़ा ने कहा था, 'मेरी बल्लेबाजी के आंकड़ों में समस्या हो सकती है, लेकिन मेरे एनालिसिस में नहीं.'
2015 में लिया रिटायरमेंट
आकाश चोपड़ा ने साल 2015 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का एलान किया. हालांकि उन्होंने इससे पहले ही बल्ले की जगह माइक थाम लिया था. आकाश चोपड़ा भले ही अपने क्रिकेट करियर को लेकर पूरी दुनिया में नाम नहीं बना पाए, लेकिन कमेंट्री बॉक्स में उनकी आवाज फैंस को खूब पसंद आती है.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर क्रिकेट की स्ट्रेटजी और खेल के एनालिसिस को लेकर बातचीत करते हैं. उनकी वीडियोज और एनालिसिस फैंस को काफी पसंद आती है. यह वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर आकाश चोपड़ा के 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर भी 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
आकाश चोपड़ा की फेमस लाइन्स
आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री के दौरान कई फेमस लाइनें बोली हैं, जो काफी फेमस हुई हैं. जैसे कि 'कोहली का बल्ला, माशाअल्लाह', 'चतुर चालाक चहल ने किया, चंचल मैक्सवेल को चलता', 'आंद्रे अंदर, गेंद बाहर'.